जियो टीवी के लिए रिलायंस जियो दे रही है मुफ्त 10 जीबी डेटा

आप लगातार जियो टीवी ऐप को इस्तेमाल में लाते हैं तो डेटा की खपत तेजी से होगी। अगर आपने सस्ता प्लान चुना है तो ऐसे में डेटा की चिंता तो होगी है। अब जियो अपने ग्राहकों को अतिरिक्त 10 जीबी डेटा दे रही है। मुफ्त दिए जाने वाला यह डेटा लाइव टीवी ऐप के लिए है।

जियो टीवी के लिए रिलायंस जियो दे रही है मुफ्त 10 जीबी डेटा

रिलायंस जियो

ख़ास बातें
  • जियो टीवी ऐप के लिए दिया जा है यह मुफ्त डेटा
  • फ्त डेटा की वैधता मार्च के आखिर तक की है
  • मुफ्त 10 जीबी डेटा के बारे में माय जियो ऐप में जानकारी उपलब्ध
विज्ञापन
रिलायंस जियो को बेहद ही किफायती डेटा प्लान और अनलिमिटेड वॉयस कॉल के लिए जाना जाता है। इसके अलावा जियो प्राइम सब्सक्राइबर को जियो के कई ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। जियो टीवी ऐप देशभर में बेहद ही लोकप्रिय है। इसकी मदद से यूज़र कहीं भी लाइव टीवी चैनल का मज़ा ले सकते हैं और कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना पड़ता है। ऐसा नहीं है कि इस ऐप के साथ सबकुछ मुफ्त ही है। आप लगातार जियो टीवी ऐप को इस्तेमाल में लाते हैं तो डेटा की खपत तेजी से होगी। अगर आपने सस्ता प्लान चुना है तो ऐसे में डेटा की चिंता तो होगी है। अब जियो अपने ग्राहकों को अतिरिक्त 10 जीबी डेटा दे रही है। मुफ्त दिए जाने वाला यह डेटा लाइव टीवी ऐप के लिए है।

जियो यूज़र चाहें तो मुफ्त 10 जीबी डेटा के बारे में माय जियो ऐप में जाकर जांच सकते हैं। इसके लिए ऐप में माय प्लान सेक्शन में जाना है। यहां पर प्लान के ब्योरे के नीचे एड ऑन डेटा दिखेगा। ऐसा तभी होगा जब कंपनी की ओर से आपको यह डेटा दिया गया हो। इसके अलावा ऐप में आपको डेटा रद्द होने की तारीख और डेटा खपत की भी जानकारी मिलेगी।

गैजेट्स 360 को रिलायंस जियो के एक ग्राहक सेवा आधिकारी ने बताया कि यूज़र को मुफ्त डेटा सेलिब्रेशन के तौर पर मिल रहा है। दरअसल, मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में जियो टीवी ने एक अवार्ड जीता था। ऐप को बेस्ट मोबाइल वीडियो कंटेंट कैटेगरी में अवार्ड मिला था।

मुफ्त डेटा मिल जाने के बाद जियो यूज़र बिना किसी झिझक लाइव टीवी ऐप को देख सकते हैं। इस दौरान हर दिन मिलने वाले डेटा की खपत नहीं होगी। पहले मुफ्त मिला डेटा इस्तेमाल में आएगा। मज़ेदार बात यह है कि मुफ्त डेटा की वैधता मार्च के आखिर तक की है और मौज़ूदा जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन 31 मार्च को खत्म हो जाएगा। कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि वह अप्रैल महीने से जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन के शुल्क में कोई बदलाव करेगी या नहीं।

बता दें कि Jio TV ऐप में 583 चैनल मौज़ूद हैं जिसमें 39 एचडी चैनल भी शामिल हैं। भारत में जियो टीवी को मुख्य चुनौती एयरटेल टीवी और अन्य ऑन डिमांड कंटेंट ऐप से मिलती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio Free Data, Jio TV, Reliance Jio
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »