Jio का बड़ा धमाका! 100GB Free क्‍लाउड स्‍टोरेज देगी, क्‍या है यह? कब से मिलेगा? जानें

Jio free cloud Offer : इसका फायदा यह होगा कि यूजर्स अपनी फोटोज, वीडियोज, डॉक्‍युमेंट आदि को इंटरनेट पर क्‍लाउड में स्‍टोर कर पाएंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 अगस्त 2024 15:11 IST
ख़ास बातें
  • जियो क्‍लाउड वेलकम ऑफर का ऐलान किया
  • यह ऑफर सभी जियो यूजर्स को मिलेगा
  • फोटोज, वीडियोज, डॉक्‍युमेंट को स्‍टोर कर पाएंगे यूजर्स

100GB से भी ज्‍यादा स्‍टोरेज की जरूरत जिन यूजर्स को होगी, उनके लिए कंपनी ‘सस्‍ते’ और आकर्षक प्‍लान लेकर आएगी।

Jio free cloud Offer : रिलायंस की 47वीं सालाना जनरल मीट‍िंग (Reliance AGM) में जियो (Jio) यूजर्स के लिए बड़ी घोषणा की गई है। कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्‍टर मुकेश अंबानी ने जियो क्‍लाउड वेलकम ऑफर का ऐलान किया है। यह ऑफर सभी जियो यूजर्स को मिलेगा, जिससे वो 100GB तक फ्री क्‍लाउड स्‍टोरेज पा सकेंगे। इसका फायदा यह होगा कि यूजर्स अपनी फोटोज, वीडियोज, डॉक्‍युमेंट आदि को इंटरनेट पर क्‍लाउड में स्‍टोर कर पाएंगे। कंपनी ने यह भी कहा है कि 100GB से भी ज्‍यादा स्‍टोरेज की जरूरत जिन यूजर्स को होगी, उनके लिए कंपनी ‘सस्‍ते' और आकर्षक प्‍लान लेकर आएगी। 
 

What is Cloud Storage 

यह आपके स्‍मार्टफोन में मौजूद स्‍टोरेज से एकदम अलग होता है। स्‍मार्टफोन या लैपटॉप-पीसी के स्‍टोरेज को बिना इंटरनेट भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं, पर क्‍लाउड स्‍टाेरेज को इंटरनेट के जरिए यूज किया जाता है। इसका फायदा यह होता है कि आपका डेटा एक मेन सर्वर पर स्‍टोर होता है, जिसे आप कभी भी, कहीं भी एक्‍सेस कर सकते हो। सिर्फ आपको इंटरनेकी जरूरत होती है।  
 

Jio यूजर्स को क्‍या मिलेगा? 

जियो का कहना है कि वह अपने यूजर्स को 100 जीबी तक फ्री क्लाउड स्टोरेज देगी, जिससे वो अपनी सभी फोटो, वीडियो, डॉक्‍युमेंट या अन्‍य डिजिटल सामग्री व डेटा को स्‍टोर कर पाएंगे। 
 

कब से मिलेगा फ्री क्‍लाउड स्‍टोरेज 

कंपनी ने इसे ‘Jio AI-Cloud वेलकम ऑफर' नाम दिया है। कंपनी ने कहा है कि वह इस साल दिवाली से इसे शुरू करने की योजना बना रही है। यह ऐसा साल्‍यूशन होगा, जिसमें क्लाउड डेटा स्टोरेज से लेकर  डेटा-पावर्ड एआई सर्विसेज सभी के लिए उपलब्‍ध होंगी। 
 

जियो बनी सबसे बड़ी मोबाइल डेटा कंपनी 

जियो का कहना है कि वह दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल डेटा कंपनी बन गई है। अकेले जियो के नेटवर्क पर दुनिया का 8 फीसदी मोबाइल डेटा ट्रैफिक चलता है। कंपनी के अनुसार, डिजिटल होम सर्विस के मामले में भी जियो दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। वह 3 करोड़ से ज्‍यादा घरों में डिजिटल सर्विस देती है। जियोएयरफाइबर का लक्ष्य हर 30 दिनों में 10 लाख घरों को जोड़कर रिकॉर्ड 10 करोड़ घरों तक पहुंचना है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.