Jio Fiber के प्लान पर अब मिलेगा दोगुना डेटा, लेकिन...

Jio Fiber Bronze प्लान की तरह ही अब सिल्वर एनुअल प्लान वाले सब्सक्राइबर्स को भी अतिरिक्त डेटा दिया जाएगा। सिल्वर प्लान 12 महीने की सब्सक्रिप्शन पर कुल 800 जीबी मासिक डेटा देता है, जिसमें 200 जीबी अतिरिक्त वार्षिक लाभ शामिल है।

Jio Fiber के प्लान पर अब मिलेगा दोगुना डेटा, लेकिन...

Jio Fiber Bronze प्लान में अब 800 डीबी मासिक डेटा मिलेगा

ख़ास बातें
  • Jio Fiber के पास कुल छह प्लान मौजूद हैं
  • इन प्लान के सालाना सब्सक्रिप्शन पर ही मिलेगा डबल डेटा का फायदा
  • जियो फाइबर का नया डबल डेटा ऑफर केवल सीमित समय के लिए किया गया है पेश
विज्ञापन

Jio Fiber ने अपने सालाना प्लान के लिए अतिरिक्त डेटा लाभ पेश किए हैं। रिलायंस जियो ने इस बदलाव को वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है, और ब्रॉन्ज़ से टाइटेनियम तक के अपने सभी प्लान की वार्षिक सदस्यता पर डेटा को डबल कर दिया है। उदाहरण के लिए, ब्रॉन्ज़ प्लान में सालाना सदस्यता वाले ग्राहकों को अब 350 जीबी मासिक डेटा मिलता है, जिसमें नए लाभ के रूप में 100 जीबी अतिरिक्त मासिक डेटा शामिल है। यदि यूज़र्स मासिक रेंटल का विकल्प चुनते हैं, तो डेटा लाभ 250 जीबी होता है, जिसमें लॉकडाउन के कारण 100 जीबी प्लान बेनिफिट, 100 जीबी डबल डेटा लाभ और 50 जीबी इंट्रोडक्ट्री डेटा लाभ होता है। डबल डेटा लाभ जल्द ही समाप्त हो सकता है, यह देखते हुए कि लॉकडाउन प्रतिबंध अब धीरे-धीरे उठाया जा रहा है।

ब्रॉन्ज़ प्लान की तरह ही, Jio Fiber अब सिल्वर एनुअल प्लान वाले सब्सक्राइबर्स को भी अतिरिक्त डेटा दे रही है। सिल्वर प्लान 12 महीने की सब्सक्रिप्शन पर कुल 800 जीबी मासिक डेटा देता है, जिसमें 200 जीबी अतिरिक्त वार्षिक लाभ मिलता है। इस प्लान में 200 जीबी प्लान बेनिफिट, 200 जीबी डबल डेटा लाभ, 200 जीबी इंट्रोडक्ट्री डेटा और 200 जीबी वार्षिक प्लान लाभ शामिल हैं। इसी तरह, गोल्ड प्लान वाले वार्षिक ग्राहकों को  कुल 1,750 जीबी मासिक डेटा मिलता है। इसमें 500 जीबी वार्षिक प्लान बेनिफिट, 250 जीबी इंट्रोडक्ट्री डेटा, लॉकडाउन के कारण 500 जीबी डबल डेटा लाभ और 500 जीबी प्लान बेनिफिट शामिल हैं। नए प्लान अब कंपनी की वेबसाइट पर लाइव हैं।

Jio Fiber डायमंड प्लान वाले वार्षिक ग्राहकों को 4,000 जीबी मासिक डेटा का लाभ मिलता है। डायमंड प्लान 12 महीने की सदस्यता लेने वालों को 1,250 जीबी मासिक डेटा लाभ देता है। यह प्लान 250 जीबी इंट्रोडक्ट्री डेटा बेनिफिट, लॉकडाउन के दौरान मिलने वाला 1250 जीबी डबल डेटा और 1,250 जीबी प्लान बेनिफिट शामिल हैं। प्लैटिनम प्लान के सालाना सब्सक्रिप्शन पर ग्राहकों को 7,500 जीबी मासिक डेटा मिलता है। इस प्लान में 2,500 जीबी प्लान बेनिफिट, लॉकडाउन के दौरान 2,500 जीबी डबल डेटा लाभ और 2,500 जीबी वार्षिक डेटा लाभ शामिल हैं। इस योजना पर कोई परिचयात्मक डेटा लाभ नहीं है।

सबसे प्रीमियम टाइटेनियम जियो फाइबर प्लान अब 15,000 जीबी मासिक डेटा लाभ के साथ आता है। इस प्लान में लॉकडाउन के दौरान 5,000 जीबी प्लान बेनिफिट, 5000 जीबी डबल डेटा बेनिफिट और 5000 जीबी वार्षिक प्लान बेनिफिट शामिल हैं। इन प्लान में जोड़ा गया वार्षिक प्लान बेनिफिट आधार डेटा लाभ के साथ-साथ दिया जाता है। इसका मतलब यह है कि जो यूज़र्स सालाना पैकेज चुनते हैं, वे निर्धारित डेटा को दोगुना कर पाएंगे। कुछ प्लान में जोड़ा गया इंट्रोडक्ट्री डेटा केवल छह महीने तक मान्य है। सभी प्लान में जोड़ा गया डबल डेटा अस्थायी है और लॉकडाउन चरण समाप्त होने के बाद इसे हटा दिया जाएगा। इस नए वार्षिक डेटा लाभ के आगमन की खबर को पहली बार OnlyTech द्वारा देखा गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »