• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 28 दिनों तक डेली 3GB डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ Jio का जबरदस्त प्लान! जानें कीमत

28 दिनों तक डेली 3GB डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ Jio का जबरदस्त प्लान! जानें कीमत

Jio प्लान के एक्सट्रा बेनिफिट्स के तौर पर आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है

28 दिनों तक डेली 3GB डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ Jio का जबरदस्त प्लान! जानें कीमत

प्लान में ग्राहक को 28 दिनों में 84GB कुल डेटा मिलता है।

ख़ास बातें
  • JioCloud आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज देता है।
  • जियो प्रीपेड प्लान्स (Jio Prepaid Plans) 119 रुपये से शुरू हो जाते हैं।
  • यह प्लान अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग की सुविधा देता है जो 28 दिन तक वैध होती है
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए सस्ते और बेहतरीन डेटा प्लान्स लेकर आती है। रिलायंस जियो के प्लान समय समय पर अपडेट होते रहते हैं। लेकिन कंपनी के कुछ प्लान ऐसे हैं जो लॉन्च के बाद से ही पॉपुलर हो चुके हैं। इन प्लान्स में मिलने वाले बेनिफिट वाकई कमाल के हैं। अगर आपको जियो के ऐसे धांसू प्लान के बारे में जानना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां पर हम आपको जियो के सस्ते और ज्यादा बेनिफिट्स वाले प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। यूं तो जियो प्रीपेड प्लान्स (Jio Prepaid Plans) 119 रुपये से शुरू हो जाते हैं। लेकिन हम आपको जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको रोजाना 3GB हाई स्पीड डेटा के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग और कई तरह के दूसरे फायदे भी देता है। इस प्लान की सारी जानकारी आपको नीचे दी जा रही है। 

रिलायंस जियो Rs 419 प्रीपेड प्लान (Reliance Jio Rs. 419 Recharge Plan): 419 रुपये में जियो अपने कस्टमर्स के लिए धांसू प्लान पेश करता है। प्लान आपको 28 दिनों की वैधता देता है। इसकी खास बात इसका डेटा बेनिफिट है। 419 रुपये के प्लान में ग्राहक रोजाना 3GB डेटा पाता है। यानि कि 28 दिनों में आपको 84GB कुल डेटा मिलता है। लेकिन ध्यान दें कि डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps हो जाती है। साथ ही अगर आप SMS का इस्तेमाल अधिक करते हैं तो इस प्लान के साथ रोजाना 100 SMS भी फ्री हैं। जियो का 3GB डेली डेटा प्लान आपको अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग की सुविधा देता है जो 28 दिन तक वैध होती है। 

Jio प्लान के एक्सट्रा बेनिफिट्स के तौर पर आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। JioTV के माध्यम से आप 28 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है जो प्लान की वैधता तक मान्य होगा। इसमें आपको JioSecurity ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलता है जो आपके संवेदनशील डेटा जैसे फोन नम्बर, ईमेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नम्बर, ओटीपी आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज देता है। इस तरह से 419 रुपये का ये प्लान काफी किफायती साबित होता है जो आपकी इंटरनेट डेटा की जरूरत को अच्छी तरह से पूरी करता है। इस प्लान के बारे में और अधिक जानने के लिए जियो की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »