126GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ Jio का 84 दिन वाला ये प्रीपेड प्लान है कमाल! जानें कीमत

JioSecurity ऐप आपके फोन में सेव किए गए महत्वपूर्ण डेटा जैसे फोन नम्बर, ईमेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नम्बर, ओटीपी आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 फरवरी 2022 17:30 IST
ख़ास बातें
  • एक्सट्रा बेनिफिट्स में आप JioTV, JioCinema ऐप्स कर सकते हैं इस्तेमाल
  • यह प्लान 666 रुपये में आता है जिसमें आपको 84 दिनों की वैधता मिलती है
  • 84 दिनों में आपको कुल 126GB इंटरनेट डेटा का लाभ मिलता है
रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने सस्ते और बेहतरीन डेटा प्लान के लिए जानी जाती है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर अपने प्रीपेड और पोस्टपेड रिचार्ज प्लान अपग्रेड करती रहती है। जियो प्रीपेड प्लान्स (Jio Prepaid Plans) 119 रुपये से शुरू हो जाते हैं। आज हम आपको जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको अन्य कंपनियों के मुकाबले कम कीमत में रोजाना 1.5 जीबी डेटा देता है और उसके साथ अनलिमिटिड कॉलिंग और कई तरह के अन्य बेनिफिट्स भी मिलते हैं। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में आपको जियो की तरफ से चार ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है जो आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती हैं। लेकिन उससे पहले आप इस प्लान की कीमत के बारे में जान लें। 

रिलायंस जियो Rs 666 प्रीपेड प्लान (Reliance Jio Rs. 666 Recharge Plan): जियो का यह प्लान 666 रुपये में आता है जिसमें आपको 84 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में प्रतिदिन 1.5GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। यानि कि 84 दिनों में आपको कुल 126GB इंटरनेट डेटा का लाभ मिलता है। डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps हो जाती है। साथ ही अगर आप SMS का इस्तेमाल अधिक करते हैं तो इस प्लान के साथ रोजाना 100 SMS भी फ्री हैं। फ्री एसएमएस की वैधता भी पूरे 84 दिनों तक रहती है। 
Advertisement

प्लान के एक्सट्रा बेनिफिट्स के तौर पर आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। JioTV के माध्यम से आप 84 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है जो 84 दिनों तक वैध रहेगा। 

JioSecurity ऐप आपके फोन में सेव किए गए महत्वपूर्ण डेटा जैसे फोन नम्बर, ईमेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नम्बर, ओटीपी आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। वहीं, JioCloud ऐप को आप अपने फोन में स्टोरेज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके फोन की इंटरनल मेमोरी फुल हो चुकी है तो यह ऐप काफी उपयोगी साबित होती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.