84 दिनों तक डेली 3GB के साथ 40GB फ्री डेटा, अनलिमिटिड कॉल, Jio TV, Jio Cinema वाला धांसू Jio प्लान!

यह प्लान आपको JioTV, JioCinema, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 अगस्त 2023 10:12 IST
ख़ास बातें
  • डेली 3GB डेटा प्लान्स में शामिल यह पैक 999 रुपये में आता है।
  • इसमें कंपनी 40GB एक्स्ट्रा डेटा भी दे रही है।
  • JioTV पर कई तरह के टीवी प्रोग्राम देख सकते हैं।

Jio अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में नए प्लान भी जोड़ती जा रही है।

Jio अपने यूजर्स के लिए जो प्रीपेड प्लान पेश करती है, उनमें डेटा बेनिफिट भी अच्छा-खासा मिलता है। पिछले कुछ दिनों में कंपनी ने अपने प्लान्स में कुछ बदलाव भी किए हैं। इन प्लान्स के साथ अब मौजूदा डेली डेटा के साथ कंपनी एक्स्ट्रा डेटा भी दे रही है। कई बार ये धांसू प्लान कुछ लिमिटिड समय के लिए ही ऑफर किए जाते हैं। इसलिए इन प्लान्स का समय रहते यूजर्स को लाभ लेना चाहिए। आईए आज हम आपको जियो के ऐसे ही एक प्लान के बारे में बताते हैं जिसमें हाई स्पीड इंटरनेट डेटा थोक के भाव में मिलता है, साथ में इसमें अनलिमिटिड कॉलिंग व अन्य बेनिफिट्स भी हैं। 

Jio अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में नए प्लान भी जोड़ती जा रही है। इन दिनों जियो का एक प्लान बहुत पॉपुलर हो रहा है। इस प्लान के बेनिफिट्स जानकर आप दंग रह जाएंगे। इसमें आपको 84 दिनों की, यानि कि लगभग 3 महीने की वैधता मिलती है। प्लान में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग मिलती है। साथ में रोजाना 100SMS भी हैं। इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा कंपनी ने डेटा के रूप में दिया है।
Advertisement

Reliance Jio के डेली 3GB डेटा प्लान्स में शामिल यह पैक 999 रुपये में आता है। इसे आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट या फिर MyJio App के माध्यम से एक्टिवेट करवा सकते हैं। इस जियो प्रीपेड पैक में आपको डेली बेसिस पर 3GB डेटा मिलता है। यानि कि पूरे 252GB डेटा का फायदा आपको मिल रहा है। लेकिन सबसे बड़ी खूबी ये कि इसमें कंपनी 40GB एक्स्ट्रा डेटा भी दे रही है। जिसके बाद इसके साथ मिलने वाला कुल डेटा बेनिफिट 292GB हो जाता है। जिससे कि आप JioCinema App पर अपनी मनपसंद का कंटेंट जी भरकर देख सकते हैं। साथ ही यह अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग भी देता है। डेली 3GB की लिमिट खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड 64kbps रह जाती है।

इसके अलावा भी इस प्लान के साथ आपको कुछ और फायदे दिए जाते हैं। यह प्लान आपको JioTV, JioCinema, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देता है। JioTV पर कई तरह के टीवी प्रोग्राम देख सकते हैं। प्लान आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी देता है जिससे आप अपने मोबाइल पर मूवी, टीवी शो, क्रिकेट मैच आदि का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा प्लान में आपको JioCloud सर्विस मिलती है जो कम इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में काफी काम आती है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  5. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  6. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  7. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  8. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  9. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  10. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.