• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 72 दिनों तक डेली 2GB के साथ 20GB फ्री! अनलिमिटिड कॉल, 5G, फ्री OTT वाला Jio का सस्ता प्लान!

72 दिनों तक डेली 2GB के साथ 20GB फ्री! अनलिमिटिड कॉल, 5G, फ्री OTT वाला Jio का सस्ता प्लान!

प्लान में यूजर को रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा मिलता है

72 दिनों तक डेली 2GB के साथ 20GB फ्री! अनलिमिटिड कॉल, 5G, फ्री OTT वाला Jio का सस्ता प्लान!

रिलायंस जियो के प्रीपेड पोर्टफोलियो में कई ऐसे प्लान्स हैं जो कंपनी ने अब अपडेट कर दिए हैं।

ख़ास बातें
  • प्लान में लम्बी वैधता, भरपूर डेटा और ओटीटी का बेनिफिट
  • प्लान के साथ कंपनी 20GB डेटा फ्री दे रही है
  • प्लान के साथ OTT एक्सेस भी कंपनी ने फ्री दिया है
विज्ञापन
Reliance Jio अपने सस्ते और किफायती प्लान्स के लिए जानी जाती है। रिलायंस जियो के प्रीपेड पोर्टफोलियो में कई ऐसे प्लान्स हैं जो कंपनी ने अब अपडेट कर दिए हैं। ये प्लान आपको Airtel, Vi जैसी कंपनियों के मुकाबले कम कीमत में ज्यादा इंटरनेट बेनिफिट और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ कई तरह के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी देते हैं। आज हम आपको जियो के एक ऐसे ही प्रीपेड प्लान के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं तो लम्बी वैधता के कमाल के बेनिफिट्स देता है। 

Jio के प्रीपेड प्लान पोर्टफोलियो में कंपनी एक ऐसा प्लान देती है जो लम्बी वैधता, भरपूर डेटा और ओटीटी का बेनिफिट भी लिए हुए है। इस प्लान की कीमत Rs 749 है। इस प्लान में यूजर को रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा मिलता है और साथ में कई और भी फायदे मिलते हैं। यूजर को इस प्लान में 72 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में डेली 2 GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा के साथ कंपनी 20GB डेटा फ्री दे रही है! 

यानी इसके साथ पूरे 164GB डेटा का लाभ लिया जा सकता है। डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps हो जाती है, जिसका अर्थ है कि इंटरनेट स्पीड भले ही कम हो जाएगी लेकिन इंटरनेट चलता रहेगा। यह प्लान आपकी इंटरनेट जरूरतों के लिए बेहतरीन प्लान है। साथ ही अगर आप SMS का इस्तेमाल अधिक करते हैं तो इस प्लान के साथ रोजाना 100 SMS भी फ्री हैं।

जियो का 749 रुपये वाला प्लान एक अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है जिसमें यूजर असीमित लोकल, एसटीडी कॉल्स कर सकता है। इतना ही नहीं, प्लान के साथ OTT एक्सेस भी कंपनी ने फ्री दिया है। इस प्लान में JioTV, JioCinema, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। JioTV के माध्यम से आप 72 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है जो प्लान की वैलिडिटी तक वैध रहेगा। 

JioCloud ऐप को आप अपने फोन में स्टोरेज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके फोन की इंटरनल मेमोरी फुल हो चुकी है तो यह ऐप काफी काम का साबित हो सकता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप जियो की अधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »