98 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग के साथ फ्री OTT ऐप वाला धांसू Jio प्लान!

जियो के इस प्रीपेड पैक में डेली बेसिस पर 2GB डेटा मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 अगस्त 2024 20:13 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी 999 रुपये में यह धमाकेदार प्लान पेश करती है।
  • इसमें लम्बी वैलिडिटी और कई OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी कंपनी देती है।
  • जियो अपने सस्ते इंटरनेट प्लान्स के लिए जानी जाती है।

जियो के इस प्रीपेड पैक में डेली बेसिस पर 2GB डेटा मिलता है।

Reliance Jio समेत Airtel, और Vodafone Idea के प्लान अब काफी महंगे हो चुके हैं। हालांकि अन्य कंपनियों के मुकाबले जियो अब भी कुछ ऐसे प्लान उपलब्ध करवा रही है जो वाकई किफायती हैं। जियो अपने सस्ते इंटरनेट प्लान्स के लिए जानी जाती है। इस टैग को कंपनी अभी बरकरार रखने की कोशिश कर रही है। भले ही प्लान्स की कीमत बढ़ी है, लेकिन कुछ प्लान्स में अब वैलिडिटी और डेटा बेनिफिट बदल गए हैं। आज हम आपको जियो के ऐसे ही बेहद किफायती प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं। 

रिलायंस जियो टेलीकॉम कंपनी अपने प्लान्स के साथ सुपरफास्ट 5G इंटरनेट सर्विस देने का दावा करती है। हम जो प्लान आपको बताने जा रहे हैं इसमें भी यूजर को अनलिमिटिड 5G डेटा मिलता है। कंपनी 999 रुपये में एक धमाकेदार प्लान पेश करती है जिसमें हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। साथ में लम्बी वैलिडिटी और कई OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी कंपनी देती है। 
Advertisement

इस प्लान के बेनिफिट्स कमाल के हैं। इसमें आपको 98 दिनों की, यानी 3 महीने से भी ज्यादा की वैधता मिलती है। इसे Jio Website या MyJio App से 999 रुपये में रीचार्ज किया जा सकता है। इस प्लान में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग मिलती है। साथ में रोजाना 100SMS भी हैं। इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा कंपनी ने डेटा के रूप में दिया है। 

जियो के इस प्रीपेड पैक में डेली बेसिस पर 2GB डेटा मिलता है। यानि कि पूरे 196GB का फायदा आपको मिल रहा है। यह प्लान आपको JioTV, JioCinema, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देता है। JioTV पर कई तरह के टीवी शो आप देख सकते हैं। प्लान आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी देता है जिससे आप अपने मोबाइल पर मूवी, क्रिकेट मैच आदि का मजा भी ले सकते हैं। प्लान में आपको JioCloud सर्विस मिलती है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की ऑफिशिअल वेबसाइट पर जाकर भी इसकी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.