Jio सस्ते में दे रही 30 दिनों तक रोजाना 2.5GB इंटरनेट के साथ अनलिमिटिड कॉल और फ्री मनोरंजन! जानें धांसू प्लान

इसमें आपको जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2023 12:25 IST
ख़ास बातें
  • इसमें आपको रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है।
  • डेली 2.5GB डेटा की लिमिट खत्म हो जाने के बाद भी इंटरनेट बंद नहीं होगा।
  • इसमें रोजाना 100 SMS भी फ्री हैं।

रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए कई तरह के प्रीपेड प्लान पेश करती है।

रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए कई तरह के प्रीपेड प्लान पेश करती है। कंपनी के प्लान अलग-अलग वैधता के साथ आते हैं। इनमें 3 महीने, 6 महीने, और सालभर तक की वैधता भी मिलती है। लेकिन छोटी अवधि के प्लान भी कम नहीं हैं। आज हम आपको ऐसे ही जियो मोबाइल रिचार्ज पैक के बारे में बताने जा रहे हैं। कंपनी का एक प्लान ऐसा भी है जिसमें दिल खोलकर डेटा दिया गया है और कीमत कम होने के साथ ही वैधता भी पूरे 30 दिनों की मिलती है। यह पैक वाकई पैसा वसूल प्लान है। डिटेल्स यहां हम आपको बता रहे हैं। 

जियो अपने ग्राहकों के लिए 30 दिनों की वैधता वाला खास प्लान पेश करती है जो कि पूरे 2 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी देता है। यानि कि प्लान पूरे 1 महीने तक वैलिड रहता है। इसमें आपको रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है जो बेहद कमाल का बेनिफिट है। साथ ही इसमें आपको अनलिमिटिड कॉलिंग भी मिलती है। इस प्लान को आप महज 349 रुपये में जियो ऐप या कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एक्टिवेट करवा सकते हैं। 

जियो के 349 रुपये वाले प्लान के तहत आपको पूरा 75GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। इसके अलावा इसमें रोजाना 100 SMS भी फ्री हैं। डेली 2.5GB डेटा की लिमिट खत्म हो जाने के बाद भी इंटरनेट बंद नहीं होगा, बल्कि 64kbps की स्पीड पर चलता रहेगा। 

इसमें आपको जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इनमें JioTV, JioCinema, और JioCloud ऐप्स का सब्सक्रिप्शन शामिल है। जियो सिनेमा के माध्यम से आप अपने मोबाइल फोन में टीवी शोज का मजा ले सकते हैं। जियो सिनेमा आपको लेटेस्ट मूवी मोबाइल में देखने का ऑप्शन देता है। जियो क्लाउड आपको फोन में स्टोरेज फुल होने पर क्लाउड स्टोरेज का विकल्प देता है और आपको अलग से स्टोरेज खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.