150 रुपये से भी कम में डेली 1GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के साथ Jio का धांसू प्लान! जानें कीमत

यह पैक आपको रोजाना 100SMS मुफ्त में भेजने की सुविधा देता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2022 13:20 IST
ख़ास बातें
  • इसमें आपको जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है
  • जियो सिनेमा के माध्यम से आप मोबाइल फोन में टीवी शोज का मजा ले सकते हैं
  • जियो सिक्योरिटी के माध्यम से आप अपने फोन में जरूरी डेटा सेव कर सकते हैं

रिलायंस जियो (Reliance Jio) के प्रीपेड प्लान (Prepaid Plan) हर तरह के यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं।

रिलायंस जियो (Reliance Jio) के प्रीपेड प्लान (Prepaid Plan) हर तरह के यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। कुछ यूजर्स लॉन्ग टर्म वैलिडिटी प्लान्स पसंद करते हैं तो कुछ शॉर्ट टर्म। कुछ यूजर्स 3 महीने या 6 महीने की वैधता वाले प्लान पसंद करते हैं। लेकिन कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो एक ऐसा प्लान चाहते हैं जिसमें वैधता भले ही कम हो लेकिन बेनिफिट्स ज्यादा हों, और वह भी सबसे कम कीमत में! आज हम आपको Jio के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद किफायती है। इस प्लान में वैलिडिटी भी काफी मिलती है और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ ही हाई स्पीड इंटरनेट और कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स भी! इस प्लान की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 

Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद सस्ता प्लान पेश करती है। इस प्लान में रोजाना 1GB हाई स्पीड डेटा के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग मिलती है। इसे केवल 149 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। यानि कि 150 रुपये से भी कम की कीमत का ये प्लान इतना काम का है कि पूरा पैसा वसूल छोड़िए, ये उससे कहीं ज्यादा फायदा आपको देकर जाता है। इसमें आपको डेली बेसिस पर 1GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। यह अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है जो 20 दिन की वैधता के साथ आता है। इंटरनेट की डेली लिमिट खत्म हो जाने के बाद डेटा स्पीड 64kbps ऱह जाती है।

इसके अलावा रिलायंस जियो के सबसे सस्ते प्लान्स में शामिल यह पैक आपको रोजाना 100SMS मुफ्त में भेजने की सुविधा देता है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए बहुत काम का है, जो कम पैसों में ऐसा प्लान चाहते हैं जो अनलिमिटिड कॉलिंग देता हो और इंटरनेट भी। इसके अलावा इस प्लान के साथ यूजर्स कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी पाते हैं। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें आपको जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इनमें JioTV, JioCinema, JioSecurity, और JioCloud ऐप्स का सब्सक्रिप्शन शामिल है। जियो सिनेमा के माध्यम से आप अपने मोबाइल फोन में टीवी शोज का मजा ले सकते हैं। जियो सिनेमा आपको लेटेस्ट मूवी मोबाइल में देखने का ऑप्शन देता है। 

इसी तरह जियो सिक्योरिटी के माध्यम से आप अपने फोन में संवेदनशील डेटा जैसे पिन, पासवर्ड और अकाउंट नम्बर आदि को सुरक्षित रख सकते हैं। जियो क्लाउड आपको फोन में स्टोरेज फुल होने पर क्लाउड स्टोरेज का विकल्प देता है और आपको अलग से स्टोरेज खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.