Jio धमाका! 365 दिनों तक 730GB डेटा, 5G, अनलिमिटिड कॉल, Zee5, JioTV, JioCinema इतने रुपये में!

Reliance Jio एनुअल प्रीपेड प्लान (Reliance Jio Annual Prepaid Plan) में कंपनी ने कई नए प्लान जोड़ दिए हैं

Jio धमाका! 365 दिनों तक 730GB डेटा, 5G, अनलिमिटिड कॉल, Zee5, JioTV, JioCinema इतने रुपये में!

जियो ने 2024 में ग्राहकों के लिए कई धांसू प्रीपेड प्लान पेश किए हैं।

ख़ास बातें
  • सालभर में कंपनी कुल डेटा बेनिफिट के तौर पर 730 GB का कोटा देती है।
  • प्लान अपने साथ डेली बेसिस पर 100 Free SMS का बेनिफिट भी लेकर आता है।
  • JioCinema पर लेटेस्ट मूवी देख सकते हैं।
विज्ञापन
2024 नए साल में जियो ने ग्राहकों को कई धांसू प्रीपेड पैक्स का तोहफा दिया है। जियो के लेटेस्ट रिचार्ज प्लान 2024 (Jio Latest Plan 2024) के बारे में बात करें तो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर ने यूजर्स को लॉन्ग टर्म प्रीपेड पैक्स में कई ऑप्शन उपलब्ध करवा दिए हैं। इससे पहले जियो के चुनिंदा पैक ही थे जो सालभर की वैधता के साथ आते थे। लेकिन अब कंपनी ने कई धांसू प्लान इस सेग्मेंट में पेश कर दिए हैं। कंपनी 365 दिनों की वैधता के साथ अब कई प्लान पेश करती है जिसमें अनलिमिटिड कॉलिंग, Unlimited 5G, फ्री SMS, Zee5, JioTV, JioCinema, Hotstar, Prime Video जैसे पॉपुलर OTT का सब्सक्रिप्शन भी ग्राहक को दिया जा रहा है। आज हम आपको जियो के एक ऐसे ही नए प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Reliance Jio एनुअल प्रीपेड प्लान (Reliance Jio Annual Prepaid Plan) में कंपनी ने कई नए प्लान जोड़ दिए हैं जो सालभर की वैलिडिटी के साथ आते हैं। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट, या MyJio App से एक्टिवेट करवाया जा सकता है। आज हम आपको जियो के 3225 रुपये के प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। इस प्लान में यूजर को 365 दिनों की वैधता के साथ डेली बेसिस पर 2 GB डेटा मिलता है। सालभर में कंपनी कुल डेटा बेनिफिट के तौर पर 730 GB का कोटा देती है। यहां ध्यान दें कि डेली डेटा की लिमिट खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड 64kbps रह जाती है। लेकिन इंटरनेट चलता रहता है। 

जियो का यह अनिलिमिटिड कॉलिंग प्लान अपने साथ डेली बेसिस पर 100 Free SMS का बेनिफिट भी लेकर आता है। यानी कि असीमित वॉयस कॉल्स के साथ यूजर इसमें रोजाना 100 एसएमएस मैसेज फ्री भेज सकता है। यहां पर जियो ने यूजर को मनोरंजन का फायदा भी दिया है। कंपनी इसके साथ 1 साल तक Zee5 का ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी देती है। आप Zee5 के कंटेंट JioTV के माध्यम से जाकर देख सकते हैं। साथ ही JioCinema फ्री सब्सक्रिप्शन (JioCinema Free Subscription) भी इस प्लान में शामिल है। 

मनोरंजन का यह प्लान पूरा एक्सेस लेकर आता है। JioTV के माध्यम से आप प्लान की वैधता तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो अपने मोबाइल पर देख सकते हैं। JioCinema पर लेटेस्ट मूवी देख सकते हैं। प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज देता है। यहां पर लेकिन, कंपनी जियो सिनेमा प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं करती है। इस प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »