336 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग, 24GB डाटा के साथ Jio के इस प्लान की जानें कीमत!

प्लान के एक्सट्रा बेनिफिट्स के तौर पर आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

336 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग, 24GB डाटा  के साथ Jio के इस प्लान की जानें कीमत!

इस प्लान में प्रतिदिन हाई स्पीड इंटरनेट डेटा नहीं मिलता है बल्कि 24GB का कुल डेटा मिलता है।

ख़ास बातें
  • 24GB डेटा का कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps ऱह जाती है।
  • सालभर आपको रिचार्ज करवाने या वैलिडिटी की टेंशन से मिलती है मुक्ति।
  • इस प्लान के साथ आपको पूरे 3600 एसएमएस मिलते हैं।
विज्ञापन
रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों के लिए सस्ते और बेहतरीन डेटा प्लान्स पेश करती रही है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio अपने समय-समय पर अपने प्रीपेड और पोस्टपेड रिचार्ज प्लान में अपडेट करती रहती है। लेकिन ग्राहकों के लिए जरूरी नहीं कि पेश किया गया प्लान हर तरह से पैसा वसूल प्लान हो। फिर भी कंपनी कई तरह के रिचार्ज प्लान विकल्प देती है। आज हम आपको जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको लम्बे समय तक रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति दे देगा। अन्य कंपनियों के मुकाबले कम कीमत वाला ये प्लान अनलिमिटिड कॉलिंग तो देता ही है, साथ में हाई स्पीड इंटरनेट भी देता है। प्लान के साथ आपको कई तरह के दूसरे बेनिफिट्स भी मिलते हैं। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में आपको जियो की तरफ से चार ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है जो आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती हैं। लेकिन उससे पहले आप इस प्लान की कीमत के बारे में जान लें। 

रिलायंस जियो Rs 1559 प्रीपेड प्लान (Reliance Jio Rs. 1559 Recharge Plan): जियो का यह प्लान 1559 रुपये में आता है जिसकी वैधता सुनकर आप चौंक जाएंगे। इस प्लान के साथ आपको एक, दो या तीन महीने की नहीं, बल्कि पूरे 336 दिनों की वैधता मिलती है। आप ये समझें कि इस प्लान के साथ आपने रिचार्ज करा लिया तो सालभर आपको रिचार्ज करवाने या वैलिडिटी की टेंशन होगी ही नहीं। Jio के प्रीपेड प्लान्स की एक खास बात इनके साथ मिलने वाले एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी होते हैं। 

इस प्लान में प्रतिदिन हाई स्पीड इंटरनेट डेटा नहीं मिलता है बल्कि 24GB का कुल डेटा मिलता है। आप चाहें तो इस 24GB डेटा को एक दिन में खत्म कर सकते हैं या फिर अपनी जरूरत के हिसाब से 336 दिनों के भीतर इस्तेमाल कर सकते हैं। 24GB डेटा का कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps हो जाती है। साथ ही, अगर आप SMS का इस्तेमाल अधिक करते हैं तो इस प्लान के साथ आपको पूरे 3600 एसएमएस मिलते हैं। इसके बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप जियो की ऑफिशिअल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 

प्लान के एक्सट्रा बेनिफिट्स के तौर पर आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। JioTV के माध्यम से आप 336 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है जो प्लान की वैधता तक एक्टिव रहेगा। 

JioSecurity ऐप आपके फोन में सेव किए गए महत्वपूर्ण डेटा जैसे फोन नम्बर, ईमेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नम्बर, ओटीपी आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। वहीं, JioCloud ऐप को आप अपने फोन में स्टोरेज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके फोन की इंटरनल मेमोरी फुल हो चुकी है तो यह ऐप काफी उपयोगी साबित होती है। इस तरह Rs 1559 प्रीपेड प्लान आपके लिए काफी फायदेमंद है क्योंकि इस कीमत पर इतनी लम्बी वैलिडिटी किसी और ऑपरेटर से शायद ही मिलती हो। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »