750 रुपये से सस्ता हुआ डेली 2GB डाटा, फ्री कॉल के साथ 90 दिन तक चलने वाला Jio प्लान, BSNL के आगे है फीका

BSNL के 797 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है। इसमें डेली 100 SMS मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 सितंबर 2022 17:48 IST
ख़ास बातें
  • Jio के 749 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है।
  • BSNL के 797 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है।
  • Airtel के 719 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा आता है।

Photo Credit: Jio

देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio एक से बढ़कर एक प्रीपेड प्लान की पेश करती है। आज के समय में सरकारी टेलीकॉम कंपनी को छोड़कर जियो सबसे किफायती प्रीपेड प्लान प्रदान करती है। अब जियो ने अपने 750 रुपये वाले प्लान की कीमत में कटौती की है। जी हां अब यह प्लान 750 रुपये के बजाय सिर्फ 749 रुपये में मिलेगा। हालांकि इस प्लान की कीमत में सिर्फ 1 रुपये की कटौती की गई है, लेकिन फायदों में किसी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। यहां जियो के इस प्लान की तुलना मार्केट में मौजूद बीएसएनल और एयरटेल जैसी कंपनियों से भी करके बता रहे हैं कि कौन सी कंपनी किस बजट में क्या पेशकश करती है।

Jio का 749 रुपये वाला प्लान: Jio के 749 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान की वैधता 90 दिनों की है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में रोजाना 100 SMS मिलते हैं। अन्य फायदों के तौर पर इस प्लान में जियो ऐप्स का मुफ्त एक्सेस मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps तक कम हो जाती है।

BSNL का 797 रुपये वाला प्लान: BSNL के 797 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है। इसमें डेली 100 SMS मिलते हैं।  हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड 80 Kbps तक घट जाती है। हालांकि इस प्लान में सभी फ्रीबीज सिर्फ 60 दिनों के लिए ही हैं।

Airtel का 719 रुपये वाला प्लान: Airtel के 719 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा आता है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 84 दिनों तक चलता है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में प्रतिदिन 100 SMS दिए जाते हैं। अन्य फायदों के लिए इस प्लान में Xstream मोबाइल पैक, Apollo 24|7 सर्किल, FASTag पर 100 रुपये कैशबैक, फ्री Hellotunes और फ्री Wynk Music शामिल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reliance Jio Rs 749 Plan, BSNL, Airtel

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.