Jio की दूसरी सालगिरह, यूज़र को मिल रहा है 10 जीबी तक मुफ्त डेटा

नए जियो सेलिब्रेशन पैक के तहत, यूजर को 11 सिंतबर 2018 तक हर दिन इस्तेमाल के लिए 2 जीबी डेटा का वाउचर मिलेगा।

Jio की दूसरी सालगिरह, यूज़र को मिल रहा है 10 जीबी तक मुफ्त डेटा
ख़ास बातें
  • 11 सिंतबर 2018 तक हर दिन इस्तेमाल के लिए 2 जीबी डेटा का वाउचर मिलेगा
  • जियो का दावा, हर महीने कुल 240 करोड़ जीबी 4जी डेटा की खपत
  • 30 जून तक जियो के नेटवर्क से 21.5 करोड़ सब्सक्राइबर जुड़े
विज्ञापन
रिलायंस जियो अपनी दूसरी सालगिरह मना रही है। याद रहे कि कंपनी ने अपनी टेलीकॉम सेवाओं को सितंबर 2016 में लॉन्च किया था। बीते 24 महीनों में रिलायंस जियो ने टेलीकॉम मार्केट को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। खासकर किफायती दाम में 4जी डेटा देकर। कंपनी का दावा है कि यूज़र इस नेटवर्क पर हर महीने कुल 240 करोड़ जीबी 4जी डेटा की खपत करते हैं। टेलीकॉम कंपनी का कहना है कि 30 जून तक उसके नेटवर्क से 21.5 करोड़ सब्सक्राइबर जुड़े थे। दूसरी सालगिरह का जश्न मनाने के लिए Jio अपने ग्राहकों को ज़्यादा डेटा दे रही है। नए जियो सेलिब्रेशन पैक में यूज़र को 2 जीबी अतिरिक्त 4जी डेटा मिल रहा है। आइए आपको इस ऑफर के बारे में विस्तार से बताते हैं...

नए जियो सेलिब्रेशन पैक के तहत, यूजर को 11 सिंतबर 2018 तक हर दिन इस्तेमाल के लिए 2 जीबी डेटा का वाउचर मिलेगा। इस तरह से ग्राहकों को कुल 10 जीबी डेटा दिया जाएगा, अगर पैक की शुरुआत 7 सितंबर 2018 से हुई है। गैजेट्स 360 द्वारा पड़ताल किए गए अकाउंट में साफ-साफ लिखा था कि डेटा का फायदा हर दिन रात 12 बजे रीन्यू हो जाएगा। इसके बारे में जानकारी सबसे पहले टेलीकॉम टॉक द्वारा दी गई। यूज़र चाहें तो मायजियो ऐप में लॉग इन करके और माय प्लान्स सेक्शन में जाकर ऑफर की जांच कर सकते हैं।
 
jio

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रिलायंस जियो की दूसरी सालगिरह का जश्न सिंतबर और अक्टूबर में मनाया जाएगा। हम इस टेलीकॉम कंपनी द्वारा ऐसे ही कुछ ऑफर सार्वजनिक किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

इससे पहले Reliance Jio ने अपने यूज़र को कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट के साथ 1 जीबी डेटा मुफ्त देने शुरू किया। मुफ्त डेटा पाने के लिए सब्सक्राइबर के लिए यूज़र के पास कम से कम 5 रुपये का डेयरी मिल्क चॉकलेट का खाली पैकेट होना चाहिए। मुफ्त डेटा के अलावा Reliance Jio ने यूज़र को दूसरे जियो सब्सक्राइबर को यह मुफ्त डेटा ट्रांसफर करने की सुविधा भी दी है। यह ऑफर 30 सितंबर 2018 तक वैध है। इसके अलावा आपके फोन पर MyJio ऐप होना चाहिए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Reliance Jio
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Prime Day Sale: OnePlus से लेकर Samsung और Vivo जैसे ₹40000 वाले स्मार्टफोन पर तगड़ी डील
  2. Amazon Prime Day Sale में ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus Pad 2, आज है आखिरी मौका
  3. MG Motor की Windsor EV हुई महंगी, जानें प्राइस में हुई कितनी बढ़ोतरी
  4. 80W पावर आउटपुट वाला Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  5. जब पृथ्वी पर लगातार 20 लाख साल बरसे थे बादल! क्या है कार्नियन इवेंट? जानें
  6. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  7. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  8. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  10. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »