Jio लाई 3 स्‍पेशल रिचार्ज, मिलेगा 21GB तक फ्री डेटा, 7वीं एनवर्सरी पर ऐलान

Jio Special Recharge : जियो के 299 रुपये, 749 रुपये और 2999 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान्‍स पर ऑफर्स को लाया गया है।

Jio लाई 3 स्‍पेशल रिचार्ज, मिलेगा 21GB तक फ्री डेटा, 7वीं एनवर्सरी पर ऐलान

जियो ने अपनी लॉन्चिंग के 7 साल कर लिए हैं पूरे।

ख़ास बातें
  • जियो ने पेश किए रिचार्ज पर स्‍पेशल बेनिफ‍िट्स
  • यूजर्स को मिलेगा एक्‍स्‍ट्रा जीबी डेटा
  • कई और ऑफर्स भी किए जा रहे पेश
विज्ञापन
रिलायंस जियो (Jio) ने अपनी 7वीं एनवर्सरी पर 3 खास प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान पेश किए हैं। इन प्‍लान्‍स के साथ यूजर्स को 21 GB तक फ्री डेटा दिया जा रहा है। कई अन्‍य ऑफर्स भी मिलेंगे। जियो ने कहा है कि 5 सितंबर से 30 सितंबर के बीच रिचार्ज कराने वाले यूजर्स को ऑफर दिए जाएंगे। जियो के 299 रुपये, 749 रुपये और 2999 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान्‍स पर ऑफर्स को लाया गया है। आइए इस बारे में विस्‍तार से जानते हैं।
 

Jio का 299 रुपये का प्‍लान  

इस प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान पर जियो कस्‍टमर्स को 28 दिनों तक रोजाना 2GB डेटा दिया जाता है। साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100SMS के फायदे मिलते हैं। 5 सितंबर से 30 सितंबर के बीच यह प्‍लान रिचार्ज कराने पर स्‍पेशल बेनिफ‍िट्स के तहत यूजर को 7GB एक्‍स्‍ट्रा डेटा दिया जाएगा। 
 

Jio का 749 रुपये का प्‍लान  

इस प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान पर जियो कस्‍टमर्स को 90 दिनों तक रोजाना 2GB डेटा दिया जाता है। साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100SMS के फायदे मिलते हैं। 5 सितंबर से 30 सितंबर के बीच यह प्‍लान रिचार्ज कराने पर स्‍पेशल बेनिफ‍िट्स के तहत यूजर को 7GB के 2 कूपन मिलेंगे, जिससे वह 14GB एक्‍स्‍ट्रा डेटा पा सकता है। 
 

Jio का 2999 रुपये का प्‍लान  

इस प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान पर जियो कस्‍टमर्स को पूरे 365 दिनों तक रोजाना 2.5GB डेटा दिया जाता है। साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100SMS के फायदे मिलते हैं। 5 सितंबर से 30 सितंबर के बीच यह प्‍लान रिचार्ज कराने पर स्‍पेशल बेनिफ‍िट्स के तहत यूजर को 7GB के 3 कूपन मिलेंगे, जिससे वह 21GB एक्‍स्‍ट्रा डेटा पा सकता है। इसके अलावा, शॉपिंग प्‍लेटफॉर्म Ajio पर 200 रुपये का ऑफ मिलेगा। मेडि‍सन खरीदारी से जुड़े प्‍लेटफॉर्म Netmeds पर 20% तक ऑफ मिलेगा (अधिकतम 800 रुपये)। फ्लाइट बुकिंग पर 1500 रुपये ऑफर और Yatra प्‍लेटफॉर्म से होटल बुकिंग पर 4 हजार रुपये तक ऑफ दिया जाएगा।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  2. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  9. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »