• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • अब आदिवासी क्षेत्रों में भी चलेगा फास्ट इंटरनेट, Jio और BSNL लगाएंगी 1 हजार नेटवर्क टावर

अब आदिवासी क्षेत्रों में भी चलेगा फास्ट इंटरनेट, Jio और BSNL लगाएंगी 1 हजार नेटवर्क टावर

एक ऑफिशियल सोर्स ने मई में कहा कि कुछ जिलों के अछूते गांवों में 4जी मोबाइल सर्विस प्रदान करने के लिए सरकार ने 3,683 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट दिया है।

अब आदिवासी क्षेत्रों में भी चलेगा फास्ट इंटरनेट, Jio और BSNL लगाएंगी 1 हजार नेटवर्क टावर
ख़ास बातें
  • ASR जिले में 22 मंडल हैं, जिनमें से अधिकांश आदिवासी बेल्ट में स्थित हैं।
  • मंडलों के सभी मुख्यालय पहले से ही मोबाइल नेटवर्क से जुड़े हुए हैं।
  • Airtel और Jio को गांवों में 4G सर्विस शुरू करने के लिए प्रोजेक्ट दिया है।
विज्ञापन
अगले एक साल में आंध्र प्रदेश में नवगठित अल्लूरी सीताराम राजू (ASR) जिले के माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में 1 हजार मोबाइल नेटवर्क टावर लगाए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक (SP) सतीश कुमार ने शनिवार को ANI को बताया कि "मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर आदिवासी पॉकेट पहाड़ी क्षेत्रों में 1 हजार नए मोबाइल टावर इंस्टॉल करने के लिए तैयार हैं। Jio 700 टावर्स के साथ आ रहा है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अगले एक साल में तीन फेज में 300 टावर लगाने जा रहे हैं।" जिला पुलिस और इंटीग्रेटेड ट्राइबल डेवलपमेंट एजेंसी (ITDA) दूरदराज के इलाकों में नेटवर्क टावर लगाने जा रही है।

पुलिस ने कहा कि ASR जिले में 22 मंडल हैं, जिनमें से अधिकांश आदिवासी बेल्ट में स्थित हैं और केवल 20 से 25 प्रतिशत लोगों के पास ही मोबाइल नेटवर्क है। सतीश ने कहा कि "मंडलों के सभी मुख्यालय पहले से ही मोबाइल नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। सरकार आदिवासी क्षेत्रों को मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ चिकित्सा सुविधाएं प्रदान कर सकती है।" माओवादियों द्वारा इन टावर्स में आग लगाने के डर के चलते मोबाइल नेटवर्क कंपनियों ने माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाने से मना किया है। 2017 में, माओवादियों ने धारकोंडा में मोबाइल टावरों को आग लगा दी थी।

जीके वेधी, चिंतापल्ली, पेदाबयालु, मुंचिंगपुट, जी मदुगुला, हुकुमपेटा, डुम्ब्रिगुडा, कोय्यूरु सबसे अधिक माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में से हैं। एक ऑफिशियल सोर्स ने मई में कहा कि कुछ जिलों के अछूते गांवों में 4जी मोबाइल सर्विस प्रदान करने के लिए सरकार ने 3,683 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट दिया है। सूत्रों ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत एयरटेल 847.95 रुपये के खर्च के साथ झारखंड और महाराष्ट्र में 1,083 मोबाइल टावर इंस्टॉल करेगी और और Reliance Jio 2,836 करोड़ रुपये में 3,696 टावर लगाएगी। मई में यह प्रोजेक्ट कंपनियों को आवंटित किया गया था।

सूत्रों ने कहा कि "5 राज्यों के जिले के अछूते गांवों में 4जी कवरेज प्रदान करने को प्रोजेक्ट को बीते साल कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। एयरटेल और जियो को चयनित गांवों में 4जी सर्विस शुरू करने के लिए 18 माह का समय दिया गया है।" इस प्रोजेक्ट में आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र और ओडिशा के 5 राज्यों के 44 जिलों के 7,287 गांवों में 4जी बेस्ड मोबाइल सर्विस प्रदान करने की कोशिश की गई है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 5 साल के लिए ऑपरेशनल कॉस्ट समेत 6,466 करोड़ रुपये है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio, Andhra Pradesh, Network Towers
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »