Jio, Airtel और Vodafone Idea ने वॉयस ओनली प्लान को पेश किया था।
Vodafone Idea का 185 वाला प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है।
Photo Credit: Pexels/Sharath G
अगर आप बिना डाटा वाला प्लान खोज रहे हैं तो Jio, Airtel और Vodafone Idea ने वॉयस ओनली प्लान मौजूद हैं। भारत में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी (TRAI) के निर्देश के बाद हाल ही में टेलीकॉम कंपनियों ने बिना डाटा बंडल के साथ रिचार्ज प्लान्स को पेश किया था। इन प्लान में सिर्फ वॉयस कॉलिंग और एसएमएस का लाभ मिलता है। बाकी वैधता अन्य सामान्य प्लान के जैसे रहती है। खासतौर पर जिन यूजर्स को डाटा की जरूरत नहीं है या फिर सेकेंड्री सिम चलाते हैं तो उनके लिए ये प्लान बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।
Jio के वॉयस ओनली प्लान
Jio का ₹147 वाले प्लान में 22 दिनों की वैधता मिलती है। यह प्लान 300 एसएमएस प्रदान करता है।
वहीं ₹177 वाले प्लान के साथ 28 दिनों की वैधता और 300 एसएमएस दिए जाते हैं।
जबकि ₹177 वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता और 300 एसएमएस मिलते हैं।
इसके ₹196 वाले प्लान में 300 एसएमएस आते हैं, जिसकी वैधता 30 दिन की है।
₹197 वाला प्लान 1 कैलेंडर महीने चलता है और इसमें भी कुल 300 एसएमएस आते हैं।
₹448 वाले प्लान की वैधता 84 दिनों तक रहती है और कुल 1,000 एसएमएस दिए जाते हैं।
जियो ₹336 दिनों की वैधता के साथ 3,600 एसएमएस प्रदान करने वाला प्लान भी पेश करता है, जिसकी कीमत ₹1,748 है।
Airtel वॉयस ओनली प्लान
Airtel ₹185 में 28 दिनों तक चलने वाला प्लान पेश करता है, जिसमें 300 एसएमएस दिए जाते हैं।
₹203 वाले प्लान में भी 300 एसएमएस मिलते हैं और वैधता 30 दिनों तक चलती है।
₹206 के प्लान में 1 कैलेंडर महीने तक चलने वाली वैधता आती है, जिसमें 300 एसएमएस आते हैं।
₹469 में आने वाले प्लान में 84 दिनों की वैधता आती है, जिसके साथ कुल 900 एसएमएस मिलते हैं।
एयरटेल के ₹1,849 के प्लान में कुल 3,600 एसएमएस के साथ 365 दिनों की वैधता मिलती है।
Vodafone Idea वॉयस ओनली प्लान
Vodafone Idea का 185 वाला प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है, जिसमें 300 एसएमएस आते हैं।
203 के प्लान में 30 दिनों की वैधता आती है, जिसमें 300 एसएमएस दिए जाते हैं।
206 के इस प्लान में 300 एसएमएस के साथ 1 कैलेंडर महीने की वैधता आती है।
470 वाले प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है, जिसमें 900 एसएमएस मिलते हैं।
वोडाफोन आइडिया का 1,849 वाला प्लान 365 दिनों तक चलता है, जिसमें 3,600 एसएमएस आते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी