Jio AirFiber Launch: जियो एयर फाइबर इन 8 शहरों में हुए लॉन्‍च, 599 रुपये से प्‍लान शुरू, मिलेगी 1Gbps तक स्‍पीड

एयर फाइबर इंटरनेट के लिए जियो ने दो तरह के प्‍लान पेश किए हैं। पहला है- एयर फाइबर और दूसरा- एयर फाइबर मैक्स।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 सितंबर 2023 17:14 IST
ख़ास बातें
  • जियो की एयरफाइबर सर्विस 8 शहरों में लॉन्‍च हुई
  • शुरुआती प्‍लान 599 रुपये का है 30 एमबीपीएस स्‍पीड के साथ
  • 1 जीबीपीएस वाले प्‍लान की कीमत 3999 रुपये है

जियो ने कहा है कि जिन ग्राहकों को ज्‍यादा इंटरनेट स्‍पीड चाहिए, वो ‘एयर फाइबर मैक्स’ प्‍लान चुन सकते हैं।

Photo Credit: Jio

Jio AirFiber भारत में लॉन्च (Jio AirFiber Price In India) हो गया है। गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलायंस जियो (Jio) ने उसकी हाईस्‍पीड इंटरनेट सर्विस ‘जियो एयरफाइबर' (Jio AirFiber) को लॉन्‍च (Jio AirFiber Launched In India) कर दिया है। देश के 8 मेट्रो शहरों में इसे पेश किया गया है। कंपनी ने दो तरह के प्‍लान मार्केट में उतारे हैं। सबसे सस्‍ता प्‍लान (Jio AirFiber Cheapest Plan In India) 599 रुपये प्रतिमाह से शुरू होता है। Jio AirFiber का कनेक्‍शन लेने वाले ग्राहकों को बिना केबल यानी वायर के अल्‍ट्रा हाईस्‍पीड इंटरनेट सर्विस दी जाएगी। 

Jio AirFiber इन शहरों में हुआ लॉन्‍च  

Jio AirFiber की सर्विस दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, बेंगलूरू, चेन्नई और पुणे में लाइव कर दी गई है। यह एक इंटीग्रेटिड एंड-टू-एंड सॉल्यूशन है, जोकि होम एंटरटेनमेंट, स्मार्ट होम सर्विस और हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड जैसी सर्विस मुहैया कराएगा। 

Jio AirFiber के दो प्‍लान हुए पेश 

Jio AirFiber में दो तरह के प्‍लान पेश किए हैं। पहला है- एयर फाइबर और दूसरा- एयर फाइबर मैक्स। एयर फाइबर प्लान में ग्राहकों को दो तरह की स्पीड के प्लान मिलेंगे। 30 एमबीपीएस और 100 एमबीपीएस। 

Jio AirFiber 30 एमबीपीएस प्लान की कीमत 599 रुपये है। 100 एमबीपीएस वाले एयर फाइबर प्लान के लिए 899 रुपये चुकाने होंगे। दोनों ही प्लान्स में कस्‍टमर को 550 से अधिक डिजिटल चैनल और 14 एंटरटेनमेंट ऐप मिलेंगे। 

Jio AirFiber का 100 एमबीपीएस स्पीड वाला एक और प्‍लान पेश हुआ है। इसकी कीमत 1199 रुपये प्रतिमाह है। इस प्‍लान के साथ तमाम चैनल व ऐप्स का सपोर्ट तो होगा ही, नेटफ्लिक्स, एमेजॉन और जियो सिनेमा जैसे प्रीमियम ऐप्स का एक्‍सेस भी मिलेगा। 

AirFiber Max में लाए गए ये प्‍लान

Jio ने कहा है कि जिन ग्राहकों को ज्‍यादा इंटरनेट स्‍पीड चाहिए, वो ‘एयर फाइबर मैक्स' प्‍लान चुन सकते हैं। इसके तहत कंपनी ने 300 एमबीपीएस से लेकर 1000 एमबीपीएस यानी 1 जीबीपीएस तक के तीन प्लान पेश किए हैं। 300 एमबीपीएस स्‍पीड वाले प्‍लान की कीमत 1499 रुपये प्रतिमाह है। 500 एमबीपीएस स्‍पीड वाले प्‍लान की कीमत 2499 रुपये है। 1 जीबीपीएस की स्पीड वाला प्लान 3999 रुपये का है। सभी प्लान्स के साथ 550 से ज्‍यादा डिजिटल चैनल, 14 एंटरटेनमेंट ऐप और नेटफ्लिक्स, एमेजॉन और जियो सिनेमा जैसे प्रीमियम ऐप्स भी मिलेंगे।

Jio AirFiber लास्ट माइल कनेक्टिविटी की मुश्किल को आसान बनाएगा। इस सर्विस के जरिए कंपनी 20 करोड़ घरों और परिसरों तक पहुंचने की उम्मीद कर रही है। कंपनी ने साफ किया है कि प्‍लान लेने वाले ग्राहकों को लेटेस्‍ट वाई-फाई राउटर, 4के स्‍मार्ट सेट-टॉप बॉक्‍स और वॉइस एक्टिव रिमोट फ्री दिया जाएगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Portronics का 150W Home Theatre लॉन्च, लिमिटेड टाइम के लिए ₹4 हजार का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 कब होगा भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा
  2. ₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर
  3. GATE 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च, परीक्षा से लेकर सिलेबस में बदलाव तक मिलेगी सभी जानकारी
  4. Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 और Galaxy Watch 9 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले आई सामने
  5. Realme C100x vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
  7. Moto Pad 70 Groove जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  8. Oppo A7 Pro Max में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  9. Samsung के Galaxy Z Fold 8 की 28 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग
  10. ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट से होगी कमाई? लेकिन पहले चुकाने पड़ सकते हैं ₹85 लाख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.