Jio धमाका ऑफर! 6 साल पूरे होने पर Jio दे रही 10 लाख के ईनाम जीतने का मौका, बस करना होगा ये ...

इस रिचार्ज ऑफर की पूरी जानकारी जियो ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर दी हुई है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 सितंबर 2022 19:47 IST
ख़ास बातें
  • जियो ने 6 दिन रिचार्ज धमाका ऑफर लॉन्च किया है
  • ग्राहकों को 6 से 11 सितंबर तक रोज 10 लाख रुपये तक के ईनाम जीतने का मौका
  • यह ऑफर केवल प्रीपेड यूजर्स के लिए है

Jio अपने 6 साल पूरे होने की खुशी में अपने कस्टमर्स को 10 लाख रुपये तक जीतने का मौका दे रही है।

Photo Credit: Twitter/Jio

रिलायंस जियो (Reliance Jio) थोड़े ही समय में अपनी पकड़ देश में बहुत अधिक मजबूत कर चुकी है। यह भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है और जल्द ही अपनी 5G सर्विसेज देश में शुरू करने जा रही है। हाल ही में जियो ने भारत में अपनी शुरुआत के 6 साल पूरे किए हैं। इसी मौके को खास बनाने के लिए जियो की ओर से मोबाइल यूजर्स को खास ऑफर दिए जा रहे हैं। अगर आप भी एक जियो कस्टमर हैं तो इस मौके का फायद जरूर उठाएं। अपने 6 साल पूरे होने की खुशी में जियो अपने कस्टमर्स को 10 लाख रुपये तक जीतने का मौका दे रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह ईनाम पाने के लिए आपको केवल अपने फोन पर एक रिचार्ज करवाना होगा। तो इस ऑफर की पूरी जानकारी हम आपको नीचे बता रहे हैं। 

कंपनी ने ट्वीट के जरिए इस ऑफर की घोषणा की है। जियो के 6 साल पूरे होने की खुशी (Jio 6 years celebration offer) में ग्राहकों को 6 से 11 सितंबर तक रोजाना 10 लाख रुपये तक के ईनाम जीतने का मौका कंपनी की ओर से दिया जा रहा है। 6 दिन रिचार्ज धमाका  ऑफर (6 Days Recharge Dhamaka Offer) के अंतर्गत 6 से 11 सितंबर के बीच अगर आप 299 रुपये या उससे ऊपर किसी भी पैक से रिचार्ज करवाते हैं तो आप भी 10 लाख रुपये तक के ईनाम जीत सकते हैं। ऑफर देश के सभी ग्राहकों के लिए लागू है, केवल तमिलनाडू के ग्राहकों को छोड़कर। 

जियो ने 6 दिन रिचार्ज धमाका  ऑफर (6 Days Recharge Dhamaka Offer) के लिए जो ट्वीट शेयर किया है, उसमें इस ऑफर के नियम व शर्तों के बारे में नहीं बताया गया है। हालांकि, इस रिचार्ज ऑफर की पूरी जानकारी जियो ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर दी हुई है। प्लान के बारे में एक और खास नियम ये है कि यह ऑफर केवल प्रीपेड यूजर्स के लिए है। 

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप 299 रुपये या उससे ऊपर का रिचार्ज करवा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि जीतने वाले यूजर्स को ईनाम रोजाना यानि डेली बेसिस पर दिए जाएंगे। यानि, अगर आपने कोई ईनाम जीता है तो आपको उसको पाने के लिए आपको स्कीम खत्म होने तक का इंतजार नहीं करना होगा। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.