असम तक पहुंचा Jio 5G, गुवाहाटी समेत 8 शहरों में लॉन्‍च हुई हाईस्‍पीड इंटरनेट सर्विस

ऑफर के तहत यूजर्स को बिना किसी एक्‍स्‍ट्रा कॉस्‍ट के 1Gbps+ स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जनवरी 2023 18:06 IST
ख़ास बातें
  • देशभर में जियो की 5G सेवाएं तेजी से लॉन्‍च हो रही हैं
  • कंपनी का लक्ष्‍य इस साल के अंत तक अपना नेटवर्क सभी जगह पहुंचाना है
  • असम के गुवाहाटी में भी जियो 5G नेटवर्क पहुंच गया है

गुवाहाटी के साथ-साथ मां कामाख्या मंदिर परिसर में जियो की 5G वाई-फाई सेवाओं को लॉन्च किया गया।

रिलायंस जियो (Jio) की 5G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं असम में भी पहुंच गई हैं। राज्‍य के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम में जियो ट्रू 5G सेवाओं का शुभारंभ किया। गुवाहाटी के साथ-साथ मां कामाख्या मंदिर परिसर में जियो की 5G वाई-फाई सेवाओं को लॉन्च किया गया। इसके अलावा 4 राज्यों के 7 और शहरों में जियो की सेवाएं लॉन्‍च की गईं। इनमें कर्नाटक के तीन शहर हुबली-धारवाड़, मैंगलोर और बेलगाम शामिल हैं। केरल के चेरतला, तेलंगाना के वारंगल और करीमनगर के साथ ही महाराष्ट्र के सोलापुर में भी जियो 5G नेटवर्क लॉन्च कर दिया गया है।  

10 जनवरी से गुवाहाटी समेत हुबली-धारवाड़, मैंगलोर, बेलगाम, चेरतला, वारंगल, करीमनगर और सोलापुर शहरों में जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर दिया जाएगा। ऑफर के तहत यूजर्स को बिना किसी एक्‍स्‍ट्रा कॉस्‍ट के 1Gbps+ स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

लॉन्‍च कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री ने जियो 5G की उपयोगिता को देखा। इस दौरान जियो कम्युनिटी क्लिनिक मेडिकल किट, जियोग्लास के साथ ही एआर-वीआर-बेस्‍ड हेल्थकेयर, टेली रेडियोलॉजी, कनेक्टेड एम्बुलेंस जैसे स्मार्ट हेल्थकेयर सॉल्यूशंस प्रदर्शित किए गए। 

असम के मुख्यमंत्री ने कहा क‍ि गुवाहाटी में जियो की 5जी सेवा शुरू करने पर उन्‍हें बेहद खुशी हो रही है। उनका मानना है कि ट्रू 5G में वो ताकत है जिससे असम के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा हर किसी की पहुंच में होगी। कार्यक्रम में प्रदर्शित किया गया 'क्लिनिक इन ए बैग' जमीनी स्तर के स्वास्थ्य कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं की सहायता कर सकता है। यह वायरलेस तरीके से 5G पर चिकित्सीय उपकरणों से जुड़ सकता है। 
Advertisement

हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम में 5G सर्विसेज को तेजी से शुरू करने के लिए उनकी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 5G-बेस्‍ड स्वास्थ्य सेवा सॉल्यूशन्स को लागू कर और असम में डिजिटल स्वास्थ्य ईको-सिस्टम बना कर हम प्रधानमंत्री के ‘आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन' का सपना पूरा कर सकते हैं।
Advertisement

असम में 9,500 करोड़ रुपये के मौजूदा निवेश के अलावा जियो राज्य में ट्रू 5G नेटवर्क खड़ा करने के लिए 2,500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रहा है। जियो का कहना है कि दिसंबर 2023 तक जियो की 5G सेवाएं असम के हर शहर और तालुका में उपलब्ध करा दी जाएंगी। जियो प्रवक्ता ने कहा कि मां कामाख्या के आशीर्वाद से जियो असम में 5G सेवाओं की शुरुआत कर रहा है। मंदिर में आने वाले सभी भक्तों को मंदिर परिसर में मुफ्त 5G वाई-फाई उपलब्ध कराएगा।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.