Idea की Jio को चुनौती, इस पोस्टपेड प्लान में मिलेगा 125 जीबी डेटा

Idea Cellular ने अपने Nirvana Potpaid प्लान में बदलाव किए हैं। Reliance Jio से मुकाबले के लिए आइडिया सेल्युलर ने 399 रुपये, 499 रुपये, 999 रुपये और 1,299 रुपये वाले प्लान में बदलाव किया है।

Idea की Jio को चुनौती, इस पोस्टपेड प्लान में मिलेगा 125 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • Reliance Jio से मुकाबले करेंगे Idea Nirvana प्लान
  • Idea Nirvana पोस्टपेड प्लान में हुए बड़े बदलाव
  • 100 जीबी डेटा के साथ आता है आइडिया निर्वाणा का 999 वाला प्लान
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनी Idea Cellular ने अपने Nirvana Potpaid प्लान में बदलाव किए हैं। Reliance Jio से मुकाबले के लिए आइडिया सेल्युलर ने 399 रुपये, 499 रुपये, 999 रुपये और 1,299 रुपये वाले प्लान में बदलाव किया है। गौर करने वाली बात यह है कि आइडिया निर्वाणा पोस्टपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग, रोमिंग पर फ्री इनकमिंग कॉल की सुविधा मिलती है। Idea ने 389 रुपये, 649 रुपये, 1,699 रुपये, 1,999 रुपये और 2,999 रुपये वाले Nirvana प्लान को हटा दिया है। अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि भविष्य में इन Idea Nirvana Plans को दोबारा री-लॉन्च किया जाएगा या नहीं। वेबसाइट TelecomTalk ने सबसे पहले प्लान में बदलाव की जानकारी दी है।

200 जीबी डेटा रोलओवर विकल्प के साथ आना वाला Idea Nirvana का 399 रुपये वाला प्लान 40 जीबी डेटा देता है। इससे पहले 20 जीबी डेटा दिया जाता था। प्रतिदिन डेटा खपत की कोई सीमा नहीं है। यह प्लान अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग, रोमिंग पर फ्री इनकमिंग कॉल की सुविधा के साथ आता है। इसके अलावा प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। 200 जीबी डेटा रोलओवर विकल्प के साथ आना वाला Idea Nirvana का 499 रुपये वाला प्लान 75 जीबी डेटा देता है। इससे पहले यूजर्स को इस प्लान में 40 जीबी डेटा दिया जाता था। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस की भी सुविधा मिलती है। 200 जीबी डेटा रोलओवर विकल्प के साथ आना वाला Idea Nirvana के 999 रुपये वाले प्लान में 100 जीबी डेटा मिलेगा। इससे पहले 999 रुपये के रीचार्ज पर 80 जीबी डेटा दिया जाता था। इसके अलावा यह प्लान भी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है।
 
idea
200 जीबी डेटा रोलओवर विकल्प के साथ आना वाला Idea Nirvana का 1,299 वाला प्लान अब आपको 125 जीबी डेटा देगा। गौरतलब है कि इससे पहले यह प्लान 100 जीबी डेटा के साथ आता था। यह प्लान भी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है। इस प्लान की खासियत यह है कि इस प्लान में यूजर्स को 100 मिनट इंटरनेशनल कॉलिंग के लिए मिलते हैं। अमेरिका, कनाडा, चीन, हॉन्ग कॉन्ग, सिंगापुर, मलेशिया और थाईलैंड के कुछ चुनिंदा कोड पर ही इंटरनेशनल कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। ऊपर बताए गए लाभ के अलावा Nirvana प्लान लेने वाले पोस्टपेड यूजर्स 12 महीने तक आइडिया म्यूजिक और आइडिया मूवी और टीवी को एक्सेस कर सकते हैं। 4 से 12 महीने का मैगजीन सब्सक्रिप्शन, 4 महीने के लिए आइडिया फोन सिक्योर का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »