Idea पोस्टपेड यूज़र मुफ्त में ले सकते हैं FIFA World Cup के मज़े

FIFA World Cup सीज़न चालू है और Idea अपने निर्वाण पोस्टपेड यूज़र को सोनी लिव ऐप सब्सक्राइब करने पर 100 फीसदी कैशबैक...

Idea पोस्टपेड यूज़र मुफ्त में ले सकते हैं FIFA World Cup  के मज़े

Idea पोस्टपेड

ख़ास बातें
  • Idea अपने निर्वाण पोस्टपेड यूज़र को सोनी लिव ऐप का मुफ्त फायदा देगी
  • कैशबैक 150 रुपये का है, जो सोनी लिव ऐप सब्सक्रिप्शन में आएगा काम
  • एयरटेल और जियो के मुफ्त FIFA World Cup ऑफर भी हैं बाज़ार में
विज्ञापन
FIFA World Cup सीज़न चालू है और Idea अपने निर्वाण पोस्टपेड यूज़र को सोनी लिव ऐप सब्सक्राइब करने पर 100 फीसदी कैशबैक दे रही है। कैशबैक 150 रुपये का है, जो सोनी लिव ऐप को सब्सक्राइब करने पर अगले तीन बिल में विभाजित हो जाएगा।  Idea सब्सक्राइबर आगामी स्पोर्ट सीरीज़ व सोनी लिव ऐप के अन्य प्रीमियम कॉन्टेंट का मज़ा ले पाएंगे। इसकी कीमत 149 रुपये है, जो तीन महीने तक के लिए मान्य होगा। लेटेस्ट ऑफर, एयरटेल और जियो के मुफ्त FIFA World Cup लाइव स्ट्रीम के बाद आया है।

ऑफर का लाभ 'पे बाइ मोबाइल' पर जाकर लिया जा सकता है। यहां पेमेंट मोड में अपना नंबर चुनना होगा। कुल मिलाकर यह पैक उन सभी के लिए मान्य है, जि्होंने 499 रुपये वाला निर्वाण रेंटल प्लान लिया है। मौज़ूदा ग्राहक, जिन्हंने 499 रुपये वाले प्लान से अपना प्लान अपग्रेड किया है, वे भी इस ऑफर का लाभ 15 जुलाई तक ले सकते हैं।

नए ऑफर पर कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर ने शशि शंकर ने बताया, आइडिया देश में फुटबॉल की बढ़ रही लोकप्रियता को समझती है। इसीलिए हम चाहते हैं कि हमारे ग्राहक इस खेल का नॉन-स्टॉप मज़ा ले सकें।''

इस महीने की शुरुआत एयरटेल और जियो ने फीफा वर्ल्ड कप 2018 को लाइव टीवी ऐप पर जारी किया था। एयरटेल टीवी ऐप भी मैच की कवरेज स्थानीय भाषाओम में दे रही है, जिनमें हिंदी, अंग्रेज़ी से इतर भाषाएं शामिल हैं। वहीं, जियो टीवी ऐप भी प्रीमियम स्पोर्ट्स कॉन्टेंट मुफ्त में मुहैया करवा रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  7. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  8. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  9. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »