आइडिया का नया पोस्टपेड प्लान, 300 रुपये में मिलेगा हर रोज 1 जीबी डेटा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 31 मार्च 2017 17:33 IST
रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए, आइडिया ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए 1 जीबी प्रतिदिन 4जी डेटा वाला नया प्लान पेश किया है। नए पोस्टपेड प्लान की कीमत 300 रुपये प्रति महीना है। और यह प्लान सब्सक्रिप्शन के पहले तीन महीनों के लिए ही उपलब्ध है।

जो भी आइडिया पोस्टपेड ग्राहक 199 रुपये या उससे ज़्यादा प्लान वाले पोस्टपेड ग्राहकों को एक जीबी 4जी डेटा प्रतिदिन मिलेगा। सब्सक्रिप्शन लेने के पहले तीन महीनों के लिए, यूज़र इस पैक पर छूट पा सकते हैं। लेकिन 499 रुपये या उससे ज़्यादा पोस्टपेड प्लान वाले यूज़़र को 1 जीबी डेटा प्रतिदिन मुफ्त दिया जाएगा। 349 रुपये से 498 रुपये के बीच पोस्टपेड प्लान वाले ग्राहक इस नए प्लान को सिर्फ 50 रुपये में पा सकते हैं। वहीं 199 रुपये और 349 रुपये के बीच पोस्टपेड प्लान वाले ग्राहकों को नया प्लान 200 रुपये में मिल जाएगा।

गौर करने वाली बात है कि आइडिया के ग्राहक 1 जीबी प्रतिदिन वाले इस ऑफर को 30 अप्रैल 2017 तक ले सकते हैं। हर महीने वाला पोस्टपेड प्लान 31 मार्च 2018 तक वैध होगा। 1 जीबी प्रतिदिन डेटा सिर्फ 4जी हैंडसेट ग्राहकों को मिलेगा। वहीं 4जी हैंडसेट इस्तेमाल ना करने वाले ग्राहकों को 3 जीबी डेटा प्रतिमाह मिलेगा।
 

इस ऑफर के बारे में आइडिया सेल्युलर के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर शशि शंकर ने कहा, ''भारत में पोस्टपेड ग्राहकों के लिए बड़े फ़ायदे वाला यह अपनी तरह का पहला ऑफर है।''
Advertisement

यह नया पैक रिलायंस जियो के हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के बंद होने से बिल्कुल पहले आया है। बता दें कि रिलायंस जियो भी अपने सभी यूज़र को 303 रुपये में 1 जीबी डेटा प्रतिदिन दे रही है। यानी ग्राहक 303 रुपये के रीचार्ज के साथ हैप्पी न्यू ईयर वाले सारे फ़ायदे ले सकते हैं। याद दिला दें कि रिलायंस जियो अनलिमिटेड वॉयस कॉल का ऑफर भी दे रही है। 303 रुपये के ऑफर के लिए ग्राहकों को रिलायंस जियो प्राइम ऑफर लेना होगा। जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन के लिए आखिरी तारीख 31 मार्च है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Idea Cellular, Postpaid Plans, 4G Postpaid Plans, Internet
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.