आइडिया ने और चार राज्यों में 4जी सेवा उपलब्ध कराई

आइडिया ने और चार राज्यों में 4जी सेवा उपलब्ध कराई
विज्ञापन
आइडिया सेल्युलर ने और चार राज्यों- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और हरियाणा में 4जी मोबाइल सेवाएं आज शुरू की। इसके अलावा, कंपनी की योजना बाकी तीन दूरसंचार सर्किलों- महाराष्ट्र व गोवा, पूर्वोत्तर और ओड़िशा में इस साल मार्च तक इस हाईस्पीड सेवा का शुरू करने की है।

कंपनी ने पिछले साल 23 दिसंबर को दक्षिण भारत के चार दूरसंचार सर्किलों- आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में 4जी सेवाएं शुरू की थीं।

आइडिया ने कहा कि ‘‘उसने भारत में और चार राज्यों (जिसके दायरे में तीन दूरसंचार सर्किलें आती हैं)- छत्तीसगढ़, हरियाणा, मध्य प्रदेश और पंजाब में हाईस्पीड 4जी एलटीई सेवाएं शुरू की हैं। इसके साथ कंपनी ने सात सेवा सर्किलों में अपनी 4जी एलटीई सेवाओं का विस्तार कर लिया है।’’ आइडिया ने एक बयान में कहा कि उसकी 4जी एलटीई सेवाएं जनवरी के अंत तक इन सात दूरसंचार सेवा सर्किलों में सभी 183 कस्बों में उपलब्ध हो जाएंगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »