एयरटेल नम्बर पर कॉलर ट्यून ऐसे लगाएं

एयरटेल ग्राहक Wynk Music ऐप के द्वारा एक हैलो ट्यून सेट कर सकते हैं। जिन कस्टमर्स के पास असीमित प्रीपेड प्लान है, वे हैलो ट्यून को निशुल्क ही सेट कर सकते हैं। इसके अलावा दूसरे कस्टमर्स को हैलो ट्यून के लिए 19 रुपये का मासिक शुल्क देना होता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 14 अगस्त 2022 17:09 IST
ख़ास बातें
  • Wynk Music ऐप पर है कॉलर ट्यून के लिए गानों का भंडार
  • Airtel Hello tune एक बार सक्रिय होने के पश्चात् 30 दिन तक वैध होती है
  • नॉन-अनलिमिटेड प्लान वाले कस्टमर्स को 19 रुपये का मासिक शुल्क देना होता है

Airtel के असीमित प्लान वाले ग्राहक हैलो ट्यून को निशुल्क सक्रिय कर सकते हैं

Airtel, टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी (TRAI) के अनुसार भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम आपरेटर्स में से एक है। 31 जनवरी 2021 के आंकड़ों के अनुसार इसकी वायरलेस सब्सक्राइबर की संख्या को देखें तो मार्केट शेयर में एयरटेल दूसरे स्थान पर आता है। हाल ही में एयरटेल ने 5.8 मिलियन नए सब्सक्राइबर जोड़े हैं जो कि अन्य तीन बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर Reliance Jio, Vodafone, और BSNL में सबसे ज्यादा है। एयरटेल अपने कस्टमर्स को कई तरह की सर्विस प्रदान करता है। उन्हीं में से एक है इसकी कॉलर ट्यून या एयरटेल की हैलो ट्यून सर्विस। कॉलर ट्यून की तरह ही हैलो ट्यून भी कॉलर को वह म्यूजिक सुनवाती है जो कि आप अपनी कॉल पर डायल ट्यून या रिंगिंग ट्यून की जगह लगाते हैं।

एयरटेल ग्राहक Wynk Music ऐप के द्वारा एक हैलो ट्यून सेट कर सकते हैं। जिन कस्टमर्स के पास असीमित प्रीपेड प्लान है, वे हैलो ट्यून को निशुल्क ही सेट कर सकते हैं। इसके अलावा दूसरे कस्टमर्स को हैलो ट्यून के लिए 19 रुपये का मासिक शुल्क देना होता है। आप अपने एयरटेल नम्बर पर हैलो ट्यून सेट कर सकें, इसके लिए हमने स्टेप बाय स्टेप गाइड आपके लिए तैयार किया है।
Advertisement
 

How to activate Hello Tune/ caller tune for Airtel prepaid and postpaid customers

सबसे पहले आप गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से फ्री Wynk Music ऐप को डाउनलोड कर लें।
अपने एयटेल फोन नम्बर से वहां पर रजिस्टर करें और जो ओटीपी प्राप्त होगा उसको भर दें।
होम स्क्रीन पर अब आप सबसे ऊपर दाहिनी ओर Airtel Hellotunes आइकन पर क्लिक कीजिये।
Advertisement
यहां पर आप अपनी पसंद के गाने या म्यूजिक, जो भी आप रिंगिंग टोन की जगह लगाना चाहते हैं, को ढूंढ सकते हैं।
अब उस गाने या म्यूजिक पर टैप करें और Activate पर क्लिक करें।

अब आपकी हैलो ट्यून सेट हो गई है। सक्रिय करने के 30वें दिन तक यह वैध होती है। वहीं असीमित प्लान वाले यूजर्स इसे 30 दिन के बाद निशुल्क ही दोबारा से नवीकृत कर सकते हैं। आप सेट किए गए गाने या म्यूजिक को जब चाहें बदल भी सकते हैं।
Advertisement

Airtel Hello Tunes को USSD code या हेल्पलाइन नम्बर के द्वारा सक्रिय नहीं किया जा सकता है। इसलिए जिन यूजर्स के पास 4जी स्मार्टफोन नहीं है या जिनके पास फीचर फोन है उनके लिए यह प्रक्रिया थोड़ी जटिल हो जाती है। इसके लिए उन कस्टमर्स को अपने सिम कार्ड को किसी स्मार्टफोन में डालना होता है। वहां पर विंक म्यूजिक ऐप के द्वारा हैलो ट्यून को सेट करने के बाद दोबारा से सिम कार्ड को अपने फीचर फोन या गैर-स्मार्टफोन में लगा सकते हैं।
Advertisement

Hello Tunes को अपने एयरटेल नम्बर से हटाने के लिए आप विंक म्यूजिक ऐप में सबसे ऊपर बाईं तरफ दिये हैम्बर्गर मेन्यू पर टैप करें। उसके बाद 'मैनेज हैलो ट्यून्स' पर क्लिक करें। उसके बाद Current Hello tune के सामने दिए तीन डॉट पर क्लिक करें। वहां पर Stop Hellotune पर क्लिक करें और अन्त में Done पर क्लिक कर दें। अब आपकी कॉल से हैलो ट्यून हट चुकी होती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Wynk Music, Hello Tunes, Caller Tune, caller tunes
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  2. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  3. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  4. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  5. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  6. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  7. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  10. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.