रिलायंस जियो नंबर का बैलेंस ऐसे जांचें

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 मार्च 2017 19:37 IST
ख़ास बातें
  • 1 अप्रैल से आपको रिलायंस जियो की सेवाओं के लिए भुगतान करना होगा
  • 1 अप्रैल के बाद आप जानना चाहेंगे कि बैलेंस क्या है
  • बैलेंस का इस्तेमाल आपके द्वारा चुने गए डेटा प्लान के भुगतान के लिए होगा
1 अप्रैल से आपको रिलायंस जियो की सेवाओं के लिए भुगतान करना होगा। संभव है कि आपमें से ज़्यादातर लोगों ने अब तक प्रीपेड रीचार्ज करवा भी लिया हो। 1 अप्रैल के बाद आप जानना चाहेंगे कि बैलेंस क्या है। अब जब रिलायंस जियो पर सभी वॉयस कॉल मुफ्त है, तो बैलेंस का इस्तेमाल आपके द्वारा चुने गए डेटा प्लान के भुगतान के लिए होगा। या फिर अधिक डेटा खपत के लिए।

चाहें आप जियो प्राइम यूज़र हों या नहीं, बैलेंस जांचना बेहद ही अहम है। जियो वेबसाइट के मुताबिक, आप दो तरीके से बैलेंस जांच सकते हैं। हालांकि, इसके लिए इंटरनेट की ज़रूरत पड़ेगी। हमने दोनों ही तरीकों की टेस्टिंग की और पाया कि ये बेहद ही कारगर हैं। आप इस तरह से अपने बैलेंस की जांच कर सकते हैं।
Advertisement

फोन पर
फोन से बैलेंस जांचने की प्रक्रिया बेहद ही आसान है। ऐसा करने में आपको मिनट भर का भी वक्त नहीं लगेगा।
Advertisement

1. आप अपने जियो कनेक्टेड फोन में माय जियो ऐप लॉन्च करें।
2. इसके बाद माय जियो के सामने नज़र आ रहे ओपन पर टैप करें।
Advertisement
3. इसके बाद Sign In** पर टैप करें। आपको अपना यूज़र नेम (फोन नंबर) और पासवर्ड देना होगा, या फिर आप साइन इन विथ सिम को चुन सकते हैं।
4. आप ऊपर में बायीं तरफ नज़र आ रहे तीन लाइन को क्लिक कर सकते हैं।
इसके बाद माय प्लान्स पर टैप करें।
Advertisement
5. बस हो गया। इस स्क्रीन पर आपको डेटा का बैलेंस और वैधता नज़र आएगी।

इस स्क्रीन पर प्रीपेड डेटा, वाई-फाई डेटा, एसएमएस और कॉल का सारा ब्योरा होगा।
Advertisement

कंप्यूटर पर
अगर आप जियो फोन में बैलेंस नहीं जांच पा रहे हैं। संभव है कि आपका डेटा नहीं काम कर रहा हो और आप बैलेंस जांचना चाहते हैं तो दूसरा तरीक भी बेहद ही आसान है।

1. जियो डॉट कॉम पर जाएं।
2. अपने फोन नंबर और पासवर्ड से साइनइन करें।
3. इसके बाद माय प्लान्स पर क्लिक करें। अपना बैलेंस और अन्य ब्योरा जांचें।

तो इस तरह से आप बैलेंस जांच पाएंगे। कुछ वेबसाइट पर दावा किया गया है कि जियो यूज़र MBAL लिखकर 55333 पर एसएमएस करके या *333# पर डायल करके बैलेंस जांच पा रहे हैं। हालांकि, हमने दोनों ही तरीकों को अपनाया, लेकिन कभी भी सफल नहीं रहे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.