Do Not Disturb (DND): Jio, Airtel, Vi, BSNL/MTNL यूजर्स स्पैम कॉल पर ऐसे लगाएं लगाम

स्पैम कॉल्स से बचाव के लिए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने नेशनल कस्टमर प्रेफरेंस रजिस्टर (NCPR) सर्विस शुरू की है, जिसे पहले नेशनल डू नॉट कॉल रजिस्ट्री (NDNC) कहा जाता था। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 मार्च 2023 13:25 IST
ख़ास बातें
  • TRAI एक नेशनल कस्टमर प्रेफरेंस रजिस्टर (NCPR) सर्विस देता है
  • इस सर्विस के जरिए सभी टेलीकॉम ऑपरेटर DND सर्विस देते हैं
  • किसी भी नंबर से SMS, ऐप या वेबसाइट के जरिए शुरू की जा सकती है DND सर्विस

हम नीचे आपको DND लगाने के सभी तरीकों के बारे में बता रहे हैं

आज के समय में मोबाइल यूजर्स अनचाहे कॉल्स से सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं। इनमें से कुछ मार्केटिंग के मकसद से की जाती हैं, तो कुछ के जरिए स्कैमर्स पैसा लूटने की कोशिश करते हैं। रोजाना बीसीयों मार्केटिंग कॉल्स और स्पैम कॉल्स से लोग परेशान हैं। यूं तो फोन में साइलेंट या DND फीचर मिलता है, लेकिन ये फीचर्स कॉल्स को ब्लॉक नहीं करते हैं। इसके अलावा, फोन को साइलेंट या डीएनडी मोड पर रखने से आप अपनी कई अहम कॉल्स या मैसेज को मिस कर देते हैं। इसमें हमारी मदद के लिए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने नेशनल कस्टमर प्रेफरेंस रजिस्टर (NCPR) सर्विस शुरू की, जिसे पहले नेशनल डू नॉट कॉल रजिस्ट्री (NDNC) कहा जाता था। 

इस सर्विस के जरिए आप अपने फोन में आने वाली स्पैम कॉल्स को स्थाई रूप से रोक सकते हैं। इसमें आपको कैटेगरी के रूप में DND लगाने के ऑप्शन मिलते हैं, जैसे आप इस सेवा के जरिए केवल बैंकिंग/इंश्योरेंस/क्रेडिट कार्ड से संबंधित कॉल्स को भी रोक सकते हैं, या आप केवल रियल एस्टेट, शिक्षा, हेल्थ, ऑटोमोबाइल, एंटरटेनमेंट आदि कैटेगरी को भी ब्लॉक कर सकते हैं। आप चाहें तो आप सभी कैटेगरी को एक साथ ब्लॉक कर सकते हैं।
Advertisement

NCPR सक्षम होने के बाद, DND एक्टिवेशन केवल स्पैम थर्ड-पार्टी कमर्शियल कॉल को ब्लॉक करता है और आपके बैंक से आने वाले अहम SMS अलर्ट, ऑनलाइन पोर्टल और सर्विस के कॉल्स या मैसेज, थर्ड-पार्टी व्यक्तिगत कॉलिंग आदि को नहीं रोकता है। DND लगाने के कई ऑप्शन हैं। आप सीधा SMS के जरिए भी इसे एक्टिवेट कर सकते हैं और साथ ही Jio, Airtel, Vi और BSNL/MTNL के ऐप्स या ऑनलाइन पोर्टल के जरिए भी इसे एक्टिवेट कर सकते हैं। हम नीचे आपको सभी तरीकों के बारे में बता रहे हैं।

 

किसी भी मोबाइल फोन से ऐसे एक्टिवेट करें DND सर्विस

1. सबसे पहले अपना SMS ऐप खोलें और टेक्स्ट में START लिखें
Advertisement
2. इस टेक्स्ट को 1909 नंबर पर भेजें
3. इसके बाद आपका सर्विस प्रोवाइडर आपको कैटेगरी की एक लिस्ट भेजेगा, जैसे बैंकिंग, रियल एस्टेट, एजुकेशन आदि और इन सभी कैटेगरी के आगे उनका एक कोड भी होगा।
Advertisement
4. यदि आप कैटेगरी के हिसाब से DND लगाना चाहते हैं, तो आपको समान नंबर पर कोड लिखकर रिप्लाई करना होगा। इनमें से एक कोड सभी कैटेगरी को एक साथ ब्लॉक करने का भी होता है।

ये हैं सभी कोड:-
  • सभी कैटेगरी को ब्लॉक करने के लिए: FULLY BLOCK
  • बैंकिंग/इंश्योरेंस/क्रेडिट कार्ड्स/ फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स संबंधित स्पैम कॉल्स को ब्लॉक करने के लिए: BLOCK 1
  • रियल एस्टेट संबंधित स्पैम कॉल्स को ब्लॉक करने के लिए: BLOCK 2
  • शिक्षा संबंधित स्पैम कॉल्स को ब्लॉक करने के लिए: BLOCK 3
  • हेल्थ संबंधित स्पैम कॉल्स को ब्लॉक करने के लिए: BLOCK 4
  • उपभोक्ता सामान/ऑटोमोबाइल/मनोरंजन/आईटी संबंधित कॉल्स को ब्लॉक करने के लिए: BLOCK 5
  • संचार/प्रसारण संबंधित कॉल्स को ब्लॉक करने के लिए: BLOCK 6
  • पर्यटन संबंधित कॉल्स को ब्लॉक करने के लिए: BLOCK 7
  • फूड और बेवरेजिस संबंधित कॉल्स को ब्लॉक करने के लिए: BLOCK 8
 

How to activate DND on Jio number

1. सबसे पहले फोन में MyJio (मॉय जियो) ऐप डाउनलोड करें।
Advertisement
2. इसके बाद ऐप में लॉग-इन करें।
3. ऐप में ऊपर बायीं तरफ दिख रहे तीन लाइन वाले मेन्यू पर टैप करें।
4. यहां सबसे नीचे Settings पर  टैप करें।
Advertisement
5. अब सर्विस सेटिंग्स (Service Settings) पर टैप करें।
6. अब डू नॉट डिस्टर्ब (Do Not Disturb) फीचर पर टैप करें।
7. यहां आपको Full DND के अलावा कई अन्य विकल्प भी मिलेंगे। आप अपनी जरूरत के हिसाब से विकल्प का चयन कर सकते हैं। यदि आपको सभी प्रकार की मार्केटिंग कॉल्स को बंद करना है, तो Full DND विकल्प चुनें और यदि आपको चुनिंदा कैटेगरी की कॉल्स को बंद करना है, तो केवल उन कैटेगरी को चुनें।
8. विकल्प का चयन करने के बाद नीचे दिए गए सबमिट (Submit) बटन पर टैप कर दें।
 

How to activate DND on Airtel number

Airtel नंबर पर DND एक्टिवेट करने का ऑनलाइन तरीका
1. सबसे पहले एयरटेल वेबसाइट (airtel.in) पर बने डू नॉट डिस्टर्ब पेज (airtel-dnd) पर जाएं।
2. इसके बाद अपना Airtel नंबर दर्ज करें।
3. अब उस नंबर पर प्राप्त हुए OTP को दर्ज करें।
4. इसके बाद Stop All या कैटेगरी को चुनें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
 

How to activate DND on Vi (Vodafone Idea) number

1. Vi नंबर पर DND सेवा एक्टिवेट करने के लिए कंपनी के आधिकारिक DND पेज (discover.vodafone.in/dnd) पर जाएं।
2. इसके बाद अपना नाम, ईमेल आईडी ( जो वोडाफोन/आइडिया के पास रजिस्टर हो) और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
3. इसके बाद अपनी कैटेगरी को चुनें और सबमिट पर क्लिक करें।
 

How to activate DND on BSNL or MTNL number

BSNL या MTNL नंबर पर DND लगाने के लिए सबसे ऊपर बताया गया तरीका है, जहां आपको अपने नंबर से 1909 पर SMS भेजना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.