Excitel का गजब ऑफर, 300mpbs की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा सिर्फ 499 रुपये प्रति माह पर!

अगर आप अपने घर या ऑफिस में कोई वाई-फाई लगवाने का सोच रहे हैं तो Excitel बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 जनवरी 2025 09:58 IST
ख़ास बातें
  • Excitel के 667 रुपये वाले प्लान में 100mbps की स्पीड से डाटा मिलता है।
  • Excitel के 767 रुपये वाले प्लान में 200mbps की स्पीड से डाटा मिलता है।
  • Excitel के 300mbps वाले प्लान में अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है।

Excitel के 100mbps वाले प्लान में अनलिमिटेड डाटा मिलता है।

Photo Credit: Excitel

अगर आप अपने घर या ऑफिस में कोई वाई-फाई लगवाने का सोच रहे हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि किफायती दामों में हाई स्पीड के लिए कौन सा प्लान चुना जाए। तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं, क्योंकि भारत में Excitel किफायती दामों में ब्रॉडबैंड प्लान की पेशकश करने वाली कंपनियों में से एक है। यहां हम आपको Excitel के 100mbps से लेकर 200mbps और 300mbps की स्पीड से डाटा प्रदान करने वाले ब्रॉडबैंड प्लान्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Excitel के किफायती ब्रॉडबैंड प्लान


Advertisement
Excitel का 100mbps डाटा वाला प्लान: Excitel के 667 रुपये वाले प्लान में 100mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि यह प्लान 3 महीने की वैधता के साथ आता है, जहां प्रति माह इतनी कीमत बैठती है। ये कीमत क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं और जीएसटी के बाद कीमत ज्यादा हो सकती है।
 
Excitel का 200mbps डाटा वाला प्लान: Excitel के 767 रुपये वाले प्लान में 200mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि यह प्लान 3 महीने की वैधता के साथ आता है, जहां इतनी कीमत बैठती है। वहीं 6 महीने के प्लान के साथ मासिक कीमत 499 रुपये हो जाती है, वहीं साल भर की वैधता के साथ मासिक कीमत 449 रुपये हो जाती है।

Excitel का 300mbps डाटा वाला प्लान: Excitel के इस प्लान में 300mbps की अधिकतम स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा का लाभ मिलता है। अगर प्लान को 3 महीने की वैधता के साथ लिया जाता है तो कीमत 816 रुपये प्रति माह बैठती है। वहीं 6 महीने की वैधता के साथ मासिक कीमत 599 रुपये हो जाती है। इसके अलावा अगर आप साल भर की वैधता का भुगतान एक साथ करते हैं तो प्रति माह कीमत 499 रुपये हो जाती है।


Advertisement
नए यूजर्स के लिए दमदार प्लान


अगर आप पहली बार Excitel का ब्रॉडबैंड लेने जा रहे हैं तो आपके लिए कंपनी का खास प्लान है। ग्राहक 475 रुपये प्रति माह के हिसाब से 4 महीने के लिए प्लान लेने पर 3 महीने की वैधता मुफ्त प्रदान कर रही है। यह लिमिटेड पीरियड के तहत आई डील है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  5. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  6. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  2. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  3. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  4. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  6. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  7. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  9. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  10. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.