Excitel का 365 दिनों की वैधता वाला ब्रॉडबैंड प्लान 300Mbps इंटरनेट के साथ Airtel Xstream Fiber और Jio Fiber को टक्कर

Excitel के 365 दिनों तक चलने वाले ब्रॉडबैंड प्लान में 300Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2025 13:14 IST
ख़ास बातें
  • Airtel Xstream Fiber के 1599 रुपये के प्लान में 300Mbps से डाटा मिलता है।
  • Jio Fiber के 17988 रुपये के प्लान में 300 Mbps की स्पीड से डाटा मिलता है।
  • Excitel के 549 रुपये के प्लान में 300Mbps की स्पीड से इंटरनेट मिलता है।

घरों पर ज्यादा इंटरनेट उपयोग के लिए ब्रॉडबैंड प्लान बेहतर साबित होते हैं।

Photo Credit: Unsplash/ Austin Distel

अगर आप साल भर की वैधता के लिए कोई ब्रॉडबैंड प्लान तलाश कर रहे हैं तो आज हम Excitel के 365 दिनों तक चलने वाले ब्रॉडबैंड प्लान की बात कर रहे हैं, जिसमें 300Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट दिया जाता है। यह प्लान बाजार में Airtel Xstream Fiber और Jio Fiber के साल भर की वैधता वाले 300Mbps स्पीड वाले ब्रॉडबैंड प्लान को टक्कर देता है। इन प्लान में ओटीटी के गजब फायदे प्रदान किए जाते हैं। आइए इन ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Excitel का 549 रुपये वाला प्लान:
Excitel के 549 रुपये वाले प्लान में 300Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट दिया जाता है। इस प्लान में 300 से ज्यादा लाइव चैनल का फ्री एक्सेस प्रदान किया जाता है, जिससे केबल लगाने और उससे खर्च से छुटकारा मिलता है। अन्य फायदों में SonyLIV, STAGE, Lionsgate Play, Distro TV, Fancode और Hubhopper जैसे ओटीटी का मफ्त एक्सेस मिलता है। अगर इस प्लान को 365 दिनों के लिए लिया जाता है तो हर महीने 549 रुपये खर्च आता है। हालांकि, टैक्स और अन्य चार्ज के बाद कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है।

Excitel के इस 300Mbps स्पीड वाले प्लान की टक्कर Airtel Xstream Fiber और Jio Fiber से होती है।

Airtel Xstream Fiber का 1599 रुपये वाला प्लान:
Airtel Xstream Fiber के 1599 रुपये वाले प्लान में 300Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है। इस प्लान में अनिलिमिटेड वायस कॉलिंग भी मिलती है। यह प्लान 350 से ज्यादा टीवी चैनल का एक्सेस प्रदान करता है। ओटीटी लवर्स के लिए इस प्लान में Netflix, Amazon Prime, JioHotstar, Google One, Apple TV+, ZEE5, Perplexity Pro समेत 22+ ओटीटी ऐप्स का एक्सेस फ्री मिलता है। एडवांस प्लान के साथ वाई-फाई राउटर और इंस्टालेशन फ्री दिया जाता है।

Jio Fiber का 17988 रुपये वाला प्लान:
Jio Fiber के 17988 रुपये वाले प्लान में 300 Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा प्रदान किया जाता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान करता है। यह प्लान 360 दिनों + 30 दिनों की वैधता प्रदान करता है, जिससे कुल 390 दिनों की वैधता मिलती। इस प्लान में 800 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल का एक्सेस भी मिलता है। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में Netflix और Amazon Prime Lite, JioHotstar, Sony Liv, ZEE5, Sun NXT, Hoichoi, Discovery+, ALTBalaji, Eros Now, Lionsgate Play, ShemarooMe, ETV Win और FanCode(Via JioTV+) एक्सेस दिया जाता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.