BSNL ने दिया ईद का तोहफा, डेटा लाभ और फुल टॉकटाइम के साथ लॉन्च किया नया प्लान

BSNL अपने 786 रुपये के प्रोमो रीचार्ज प्लान में पूरा टॉकटाइम देने के अलावा अपने 190 रुपये प्लान पर भी चार दिनों के लिए फुल टॉकटाइम की पेशकश कर रही है।

BSNL ने दिया ईद का तोहफा, डेटा लाभ और फुल टॉकटाइम के साथ लॉन्च किया नया प्लान

BSNL 786 प्लान में 90 दिनों की वैधता के साथ डेटा लाभ और फुल टॉकटाइम मिलता है

ख़ास बातें
  • BSNL 786 प्रीपेड रीचार्ज प्लान में मिलेगा पूरा 786 रुपये का टॉकटाइम
  • 90 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 30 जीबी डेटा का फायदा भी
  • अगले चार दिनों के लिए 190 रुपये के प्लान पर भी मिलेगा फुल टॉकटाइम
विज्ञापन
BSNL ने रमज़ान और ईद 2020 के आगमन पर अपना एक स्पेशल प्लान लॉन्च किया है। बीएसएनएल 786 प्रीपेड रीचार्ज प्लान कंपनी की ओर से रमज़ान और ईद की स्पेशल पेशकेश है। बता दें BSNL खास मौकों पर स्पेशल रीचार्ज पैक पेश करने के लिए जानी जाती है। यह प्रोमोशनल प्लान 30 दिनों के लिए उपलब्ध होगा और 786 रुपये के 786 टॉकटाइम के साथ 30 जीबी हाई-स्पीड डेटा भी देगा। इसकी वैधता 90 दिनों की होगी। जैसा कि हमने बताया कंपनी हर बड़े और खास मौकों पर ऐसे स्पेशल पैक पेश करते रहती है। बीएसएनएल का नया प्रीपेड रीचार्ज प्लान केरल, गुजरात और आंध्र प्रदेश सहित कुछ अन्य चुनिंदा क्षेत्रों में उपलब्ध है।

बीएसएनएल केरल ने अपने नए 786 रुपये के प्रोमोशनल प्लान के लॉन्च की जानकारी ट्विटर के जरिए दी है। यह प्लान 30 दिनों तक उपलब्ध रहेगा। इसे रीचार्ज करने वाले ग्राहकों को 786 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। इतना ही नहीं, रीचार्ज प्लान ग्राहकों को 30 जीबी हाई-स्पीड डेटा भी देगा और इसकी वैधता 90 दिनों की होगी। यदि आप एक बीएसएनएल ग्राहक हैं और ऊपर बताए क्षेत्रों में रहते हैं, तो आप इसे बीएसएनएल की वेबसाइट, ऐप या किसी भी थर्ड-पार्टी रीचार्ज सर्विस के जरिए इस पैक से रीचार्ज कर सकते हैं।
 

कंपनी अपने 786 रुपये के प्रोमो रीचार्ज प्लान में पूरा टॉकटाइम देने के अलावा अपने 190 रुपये प्लान पर भी चार दिनों के लिए फुल टॉकटाइम की पेशकश कर रही है। इसलिए यदि आप 26 मई या उससे पहले अपने प्रीपेड बीएसएनएल सिम को 190 रुपये से रीचार्ज करेंगे, तो आपको फुल टॉकटाइम मिलेगा। BSNL 786 प्लान की तरह ही 190 रुपये रीचार्ज प्लान भी चुनिंदा सर्किलों में उपलब्ध है, जिनमें तमिलनाडु और चेन्नई शामिल हैं। अन्य सभी सर्किलों में ग्राहकों को नियमित 158.02 रुपये का टॉकटाइम ही मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »