सबसे सस्ता 365 दिन की वैधता वाला प्लान, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, कीमत Jio से भी आधी!

Jio के 2,879 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है जो कि 730GB बैठता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद 64Kbps  की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2022 10:04 IST
ख़ास बातें
  • भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) देश में सबसे सस्ते प्लान प्रदान करती है।
  • BSNL के 1,570 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है।
  • Jio के 2,879 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है।
सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) देश में सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान प्रदान करती है यह बात सभी को पता है। अगर आप भी अपने लिए 365 दिनों की वैधता वाला कोई प्रीपेड प्लान तलाश कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं।

आज हम आपको बीएसएनएल (BSNL) के साल भर चलने वाले प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं। इस प्लान में डेली डाटा, वॉयस कॉलिंग, एसएमएस और अन्य फायदे मिलते हैं। इसके साथ ही इस प्लान की तुलना टेलीकॉम दिग्गज Jio के 365 दिनों की वैधता वाले प्लान से कर रहे हैं ताकि ग्राहक अपने लिए यह तय कर पाएं कि उन्हें क्या चाहिए। और उन्हें किस प्लान में ज्यादा बेहतर फायदे मिल रहे हैं। आइए BSNL के साथ-साथ Jio के प्रीपेड प्लान के फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Advertisement

BSNL का 1,570 रुपये वाला प्लान: BSNL के 1,570 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स मिलती हैं। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं। वहीं इस प्लान में हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद 40Kbps  की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि यह प्लान सिर्फ गुजरात के RNSBL ग्राहकों के लिए ही है।

Jio का 2,879 रुपये वाला प्लान: Jio के 2,879 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है जो कि 730GB बैठता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद 64Kbps  की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता आती है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉलिंग की सुविधा आती है। SMS की बात की जाए तो इस प्लान में प्रतिदिन 100 SMS आते हैं। अन्य फायदों की बात की जाए तो इस प्लान में Jio ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  7. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  4. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  5. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  6. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  7. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.