इन कंपनियों के ब्रॉडबैंड प्लान में हर महीने 100 जीबी डेटा, प्राइस 500 रुपये से कम

बीएसएनएल भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान 499 रुपये में सब्सक्राइबर को हर महीने 100 जीबी डेटा 50 एमबीपीएस की स्पीड पर देता है

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2021 13:28 IST
ख़ास बातें
  • एयरटेल ब्रॉडबैंड अनलिमिटेड प्लान Rs 499 से शुरू है।
  • बीएसएनएल भारत फाइबर प्लान 449 रु में 3300 जीबी डेटा FUP के साथ देता है।
  • हाल ही में भारत की सभी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने बढ़ाईं थी रिचार्ज कीमतें।

टाटा स्काई ब्रॉडबैंड प्लान में सब्सक्राइबर को 50 एमबीपीएस की स्पीड मिलती है।

देश की सभी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने हाल ही में अपने रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ाई हैं। इसकी शुरुआत Airtel ने की थी। इसके बाद मोबाइल पर मिलने वाला इंटरनेट डेटा भी महंगा हो गया है। अगर आप ओटीटी पर बहुत अधिक कंटेंट नहीं देखते हैं और आपको सस्ता इंटरनेट प्लान चाहिए तो हम आपको सभी बड़े ब्रांड्स के एंट्री लेवल ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में बता रहे हैं जो 500 रुपये से कुछ कम से शुरू हैं। इनमें जियो फाइबर, टाटा स्काई और बीएसएनएल भारत जैसे टेलीकॉम सर्विस प्रोइवाइडर्स शामिल हैं। इन प्लान्स की खास बात है कि ये बजट फ्रेंडली हैं और इन्हें 6 महीने या एक साल के लिए भी खरीदा जा सकता है। 
 

500 रुपये से कम के एंट्री लेवल पॉपुलर ब्रॉडबैंड प्लान:

एयरटेल ब्रॉडबैंड अनलिमिटेड प्लान (Rs 499): इस प्लान में आपको 40एमबीपीएस इंटरनेट स्पीड मिलती है। यह ऐसे व्यक्ति के लिए फायदेमंद है जिसके पास बहुत अधिक डिवाइसेज पर इंटरनेट की आवश्यकता नहीं है। यह प्लान फ्री वाइ-फाई राउटर के साथ आता है और इसमें आपको फ्री डीटीएच एक्सट्रीम बॉक्स मिलता है। इस बॉक्स की मदद से यूजर अपने टीवी को स्मार्ट टीवी में बदल सकता है और उस पर ओटीटी कंटेंट चला सकता है। इस प्लान के साथ आपको एक्सट्रा बेनिफिट जैसे विंक म्यूजिक ऐप का सब्सक्रिप्शन, शॉ अकेडमी पर कोर्स और लैंडलाइन पर अनलिमिटेड एसटीडी/लॉकल कॉल मिलती हैं। 

जियो फाइबर प्लान (Rs 399): यह प्लान 30 दिन के लिए 30 एमबीपीएस की इंटरनेट स्पीड देता है। इसके साथ आपको कोई एक्सट्रा बेनिफिट नहीं मिलता है। 

टाटा स्काई ब्रॉडबैंड प्लान: इस प्लान में आपको 50 एमबीपीएस की स्पीड मिलती है। प्लान का 3300 जीबी डेटा इस्तेमाल हो जाने के बाद स्पीड 3 एमबीपीएस रह जाती है। इसके साथ आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है लेकिन उसके लिए यूजर को डिवाइस अलग से खरीदनी पड़ती है। इस प्लान की कीमत अवधि के अनुसार अलग-अलग है। 3 महीने का प्लान 2097 रुपये का है, 6 महीने का प्लान 3300 रुपये का है और 12 महीने के लिए आपको 6000 रुपये चुकाने होते हैं। 

बीएसएनएल भारत फाइबर प्लान (Rs 449): इस प्लान में आपको 30 एमबीपीएस की स्पीड मिलती है जिसके साथ 3300 जीबी की फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) की लिमिट है। 3300 जीबी डेटा का इस्तेमाल होने के बाद इंटरनेट स्पीड 2 एमबीपीएस रह जाती है। प्लान के साथ आपको किसी भी नेटवर्क पर 24 घंटे फ्री कॉलिंग मिलती है। प्लान के लिए सब्सक्राइबर को एक महीने का रेंटल चार्ज सिक्योरिटी डिपोजिट के रूप में जमा करवाना होता है। इसके साथ 500 रुपये का इंस्टॉलेशन चार्ज भी है जो पहले बिल में लगकर आता है। 

बीएसएनएल भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान (Rs 499): इस प्लान में सब्सक्राइबर को हर महीने 100 जीबी डेटा 50 एमबीपीएस की स्पीड पर मिलता है। 100 जीबी इस्तेमाल हो जाने के बाद स्पीड 2 एमबीपीएस रह जाती है। प्लान के लिए 499 रुपये का सिक्योरिटी डिपोजिट देना होता है। इसके साथ पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। अगर सब्सक्राइबर दो साल के प्लान को चुनता है तो उसके साथ तीन महीने की सर्विस फ्री मिलती सकती है। जबकि तीन साल के प्लान में 4 महीने की फ्री सर्विस मिल सकती है। यह प्लान अंडमान और निकोबार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, केरल और कलकत्ता सर्कल में उपलब्ध नहीं है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  2. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  3. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  2. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  3. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  4. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  5. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  6. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  8. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  9. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  10. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.