BSNL की बड़ी तैयारी, रोजाना 200 से ज्‍यादा 4G टावर लगाएगी कंपनी, अगस्‍त तक हो सकती है लॉन्चिंग

BSNL 4G : BSNL की 4G सेवा के बारे में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को अहम जानकारी दी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2023 11:36 IST
ख़ास बातें
  • 4G नेटवर्क पर तेजी से काम कर रही बीएसएनएल
  • रोजाना 200 से ज्‍यादा टावर लगाने की है तैयारी
  • 4G के बाद जल्‍द रोलआउट हो सकती हैं 5जी सर्विसेज भी

सरकार की तैयारी बीएसएनएल के 4G रोलआउट के बाद 5G रोलआउट की भी है।

टेलिकॉम सेक्‍टर में इस वक्‍त 5G मोबाइल नेटवर्क का विस्‍तार हो रहा है। जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) जैसी कंपनियां हर रोज किसी ना किसी शहर में 5G नेटवर्क को रोलआउट कर रही हैं। वहीं, भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की तैयारी जल्‍द से जल्‍द देश में 4G नेटवर्क को शुरू करने की है। BSNL की 4G सेवा के बारे में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को अहम जानकारी दी। रिपोर्टों के अनुसार, उन्‍होंने कहा कि 3 महीने तक चलने वाले फील्ड परीक्षणों के बाद देशभर में बीएसएनएल के टावरों पर काम शुरू किया जाएगा। हर रोज 200 से ज्यादा टावर लगाए जाएंगे। 
 

अभी क्‍या कर रही है BSNL

इकॉनमिक टाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार, अश्विनी वैष्णव ने बताया कि अभी कुल 200 टावरों के डिप्‍लॉयमेंट का काम किया जा रहा है। 135 साइटों पर काम पूरा हो गया है। बाकी साइटें भी जल्‍द शुरू हो जाएंगी। बीएसएनएल की तैयारी अगले 3 महीनों तक टेस्टिंग करने की है, जिसके बाद रोजाना 200 टावर लगाने का लक्ष्‍य है। 
Advertisement
 

कब लॉन्‍च होगा BSNL का 4G

अश्विनी वैष्‍णव के मुताबिक, अगस्त तक देश में 4G मोबाइल नेटवर्क लॉन्च सकता है। बीएसएनएल ने पिछले साल 4G नेटवर्क पर की जाने वालीं फोन कॉल के परीक्षण भी किए थे। सरकार की तैयारी बीएसएनएल के 4G रोलआउट के बाद 5G रोलआउट की भी है।  
 

कब आएगा BSNL का 5G 

रिपोर्टों के अनुसार, दूरसंचार मंत्री ने कहा कि बीएसएनएल का 4G नेटवर्क ही 5G नेटवर्क के रोलआउट के लिए इस्तेमाल होगा। कंपनी की ओर से एक सॉफ्टवेयर अपडेट रिलीज किया जाएगा, जिसके बाद बीएसएनएल यूजर्स को 5G सर्विस मिलने लग जाएगी। हालांकि दूरसंचार विभाग (DoT) को 1 लाख 4G साइटों पर डिप्‍लॉयमेंट के लिए मंत्रियों के अधिकार प्राप्त समूह (EGoM) से अभी तक अनुमति नहीं मिली है।

इस साल फरवरी में बीएसएनएल बोर्ड ने टीसीएस की लीडरशिप वाले कंसोर्टियम को 1 लाख साइटों को तैनात करने की सिफारिश की थी।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  2. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  3. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  4. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  5. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  6. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  7. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  8. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.