• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • मात्र Rs 797 में 365 दिन की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग देती है ये सरकारी कंपनी, Jio और Airtel के भी उड़े होश

मात्र Rs 797 में 365 दिन की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग देती है ये सरकारी कंपनी, Jio और Airtel के भी उड़े होश

Airtel के 799 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा दिया जाता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाएगी।

मात्र Rs 797 में 365 दिन की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग देती है ये सरकारी कंपनी, Jio और Airtel के भी उड़े होश
ख़ास बातें
  • BSNL के 797 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है।
  • Jio के 799 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है।
  • Airtel के 799 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा दिया जाता है।
विज्ञापन
अगर आपका बजाट कम है और आप साल भर की वैधता वाला प्लान तलाश रहे हैं तो ऐसे में आपकी मदद सिर्फ सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी कि BSNL ही कर सकती है। जी हां बीएसएनएल मात्र 797 रुपये में 365 दिनों की वैधता वाला प्लान देती है जो कि अपने फायदों के मामले में देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी जियो और एयरटेल को टक्कर देते हैं।

BSNL का 797 रुपये वाला प्लान: BSNL के 797 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 80 kbps तक कम हो जाती है। एसएमएस के लिए इस प्लान में रोजाना 100 SMS फ्री मिलते हैं। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्लान के फ्री लाभ सिर्फ 60 दिनों के लिए ही वैध हैं।

Jio का 799 रुपये वाला प्लान: Jio के 799 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान में कुल 56GB डाटा मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाएगी। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 56 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। एसएमएस के लिए इस प्लान में रोजाना 100 SMS फ्री मिलते हैं। अन्य फायदों के लिए इस प्लान में 1 साल के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा Jio Apps का फ्री एक्सेस भी मिलता है।

Airtel का 799 रुपये वाला प्लान: Airtel के 799 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा दिया जाता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाएगी। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 90 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। एसएमएस की बात की जाए तो इस प्लान में रोजाना 100 SMS फ्री मिलते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में Apollo 24|7 Circle, FASTag पर 100 रुपये कैशबैक, फ्री Hellotunes, फ्री Wynk Music का एक्सेस मिलता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL Rs 797 Plan, Jio, Airtel
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  7. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  8. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  9. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  10. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »