BSNL ने 551 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान में किए बदलाव, अब मिलेगा भरपूर डेली डेटा

BSNL 551 रुपये प्रीपेड रिचार्ज प्लान एक डेटा ऑनली प्लान है। इसमें किसी प्रकार की मुफ्त कॉलिंग या एसएमएस सुविधा नहीं मिलती। हालांकि अब बीएसएनएस इस प्रीपेड प्लान में भरपूर डेटा दे रही है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 मार्च 2020 10:49 IST
ख़ास बातें
  • BSNL 551 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान की वैधता 90 दिन है
  • इस प्लान में मुफ्त वॉयस कॉलिंग और एसएमएस सुविधा नहीं मिलती
  • बीएसएनएल 551 रुपये प्रीपेड प्लान में रोज़ाना 5 जीबी डेटा मिलता है

BSNL ने हाल ही में 999 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान में भी बदलाव किए थे

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने 551 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान में बदलाव किए हैं। अब इस प्लान में 5 जीबी डेली डेटा मिलेगा। जी हां, आपने सही पढ़ा। यह 5 जीबी डेटा यूज़र को रोज़ाना दिया जाएगा, लेकिन सरकार के अधीन काम करने वाली टेलीकॉम कंपनी के इस प्रीपेड रीचार्ज प्लान में यूज़र को किसी प्रकार का मुफ्त वॉयस कॉलिंग फायदा नहीं मिलता है और ना ही मुफ्त एसएमएस मिलते हैं। यह एक डेटा ऑनली प्रीपेड रीचार्ज प्लान है। यह नया बदलाव कलकत्ता, झारखंड और तमिलनाडु सर्किल में किया गया है। याद दिला दे कि हाल ही में बीएसएनएल ने 999 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान में भी बदलाव किए हैं और वैधता को 270 दिन कर दिया। इसी प्रकार BSNL ने 1,999 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान में भी 71 दिन की वैधता बढ़ा दी थी।

बीएसएनएल झारखंड साइट पर दी गई लिस्टिंग के अनुसार, बदलाव किए 551 प्रीपेड रिचार्ज प्लान में अब 90 दिनों की वैधता के साथ रोज़ाना 5 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। यह बीएसएनएल प्रीपेड प्लान मुफ्त पर्सनल रिंग बैक टोन (PRBT) सुविधा के साथ आता है। इसके अलावा दिए 5 जीबी डेली डेटा खत्म होने के बाद भी यूज़र्स अनलिमिटेड डाउनलोडिंग कर सकते हैं, लेकिन स्पीड घट कर 80Kbps हो जाएगी, जो डाउनलोडिंग के लिहाज से तो कम है, लेकिन इसमें ब्राउजिंग आराम से हो सकती है।

जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि 551 रुपये बीएसएनएल प्रीपेड रिचार्ज प्लान डेटा ऑनली प्लान है और इसमें किसी प्रकार की मुफ्त वॉयस कॉलिंग या एसएमएस सुविधा नहीं मिलेगी।

551 रुपये प्रीपेड रिचार्ज प्लान बीएसएनएल के पोर्टफोलियो में पूरी तरह से नया नहीं है, क्योंकि कंपनी ने इस प्लान को मूल रूप से मार्च 2018 में लॉन्च किया था। शुरुआत में इस प्लान में प्रति दिन 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा और PRBT का मुफ्त एक्सेस मिलता था। रुपये के साथ योजना शुरू की गई थी। 118 और रु। 379।
Advertisement

टेलीकॉम खबरों पर फोकस करने वाली साइट TelecomTalk ने इस खबर को सबसे पहले रिपोर्ट किया था। फिर भी Gadgets 360 ने कंपनी की वेबसाइट पर इस बदलाव के साथ प्लान को लिस्टेड पाया है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.