मात्र 398 रुपये के रिचार्ज में अनलिमिटेड हाई स्पीड इंटरनेट, Jio और Airtel की बढ़ेंगी धड़कने

यहां हम आपको इस बजट में आने वाले Airtel, Jio और Vodafone Idea के प्लान के बारे में भी बता रहे हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 जनवरी 2023 16:55 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के 398 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 30 दिनों की वैधता मिलती है।
  • Airtel के 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2.5GB डाटा दिया जाता है।
  • Jio के 395 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 6GB डाटा आता है।
अगर हम आपसे कहें कि 400 रुपये से भी कम दामों में आपको अनलिमिटेड इंटरनेट की सुविधा मिल सकती है। तो क्या आपको इस बात पर यकीन होगा? मगर सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड BSNL महज 398 रुपये में प्रीपेड प्लान प्रदान करती है, जिसमें अनलिमिटेड हाई स्पीड डाटा मिलता है। यहां हम आपको इस बजट में आने वाले Airtel, Jio और Vodafone Idea के प्लान के बारे में भी बता रहे हैं।

BSNL का 398 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: BSNL के 398 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 30 दिनों की वैधता मिलती है। डाटा की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड डाटा मिलता है, जिसमें कोई स्पीड लिमिट नहीं है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। दिल्ली/मुंबई में MTNL नेटवर्क पर कनेक्टिविटी मिलती है, जिसमें रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं।

Airtel का 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Airtel के 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2.5GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है। एसएमएस के लिए इस प्लान में डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में Disney+ Hotstar Mobile का 3 महीने का मुफ्त एक्सेस, Apollo 24|7 Circle, फ्री Hellotunes, Wynk Music फ्री और FASTag रिचार्ज पर 100 रुपये कैशबैक मिलता है। 

Jio का 395 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 395 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 6GB डाटा आता है। इस प्लान में 84 दिनों की वैधता आती है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में कुल 1000 एसएमएस दिए जाते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में जियो ऐप्स का मुफ्त एक्सेस दिया जाता है। वहीं हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने पर इंटनरेट स्पीड 64 Kbps तक हो जाती है।
Advertisement

Vodafone Idea का 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Vodafone Idea के 399 रुपये वाले  प्लान में डेली 2.5GB डाटा मिलता है। इसके अलावा अतिरिक्त 5GB डाटा मिलता है, जिसके बाद कुल 75GB डाटा बैठता है। वैधता के लिए इसमें 28 दिनों की वैधता दी जाती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है। इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस दिए जाते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में Disney+ Hotstar Mobile का 3 महीने का मुफ्त एक्सेस, Vi Movies & TV VIP का फ्री एक्सेस मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने पर इंटनरेट स्पीड 64 Kbps तक हो जाती है। रात 12 बजे के बाद और सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा सर्फिंग मिलती है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  2. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  3. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  5. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  6. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.