365 दिनों तक डेली 2GB डाटा के साथ आता है BSNL का ये प्लान, कीमत 400 रुपये से भी कम

BSNL के इस प्लान की वैधता 365 दिन तक की हो, लेकिन इस प्लान के साथ मिलने वाले फ्री फायदे केवल 60 दिन तक के लिए ही वैध रहेंगे। यानि फिर भी इस प्लान में आपको दो महीने तक डाटा, कॉलिंग और एसएमएल फायदे प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 19 जुलाई 2021 15:48 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के इस प्लान में मौजूद है अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट्स
  • बीएसएनएल के इस प्लान के फ्री बेनेफिट्स 60 दिन तक के लिए ही हैं वैध
  • प्लान में लोकधुन कॉन्टेंट+ पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (PRBT) भी है मुफ्त
BSNL अपने सस्ते और ज्यादा से ज्यादा बेनेफिट से लैस प्लान के लिए जाना जाता है। यदि आप भी बीएसएनएल उपभोक्ता हैं और किसी ऐसे लॉन्ग टर्म प्लान की तलाश कर रहे हैं जिसमें ज्यादा से ज्यादा बेनेफिट्स भी प्राप्त हो और उसे एक्टिवेट कराने के लिए आपको अपनी जेब पर भी ज्यादा बोझ न डालना पड़ा। तो आज हम इस लेख के माध्यम से आपको ऐसे ही एक किफायती रीचार्ज प्लान की जानकारी देने वाले हैं, जिसकी वैधता 365 दिन यानी कि पूरे एक साल तक की है।

दिलचस्प बात यह है कि भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के इस 365 दिन की वैधता वाले प्लान की कीमत 400 रुपये से भी कम है। जी हां, इस प्लान की कीमत महज 397 रुपये है। प्लान एक्टिवेट कराने के बाद ग्राहकों को रोज़ाना 2GB डाटा प्राप्त होता है। डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 80 kbps हो जाती है। डेटा के अलावा इसमें आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सुविधा और डेली 100 मुफ्त SMS भेजने की सुविधा प्राप्त होती है। साथ ही इस प्लान में आपको लोकधुन कॉन्टेंट+ पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (PRBT) भी मिलती है।

हालांकि, भले ही इस प्लान की वैधता 365 दिन तक की हो, लेकिन इस प्लान के साथ मिलने वाले फ्री फायदे केवल 60 दिन तक के लिए ही वैध रहेंगे। यानि फिर भी इस प्लान में आपको दो महीने तक डाटा, कॉलिंग और एसएमएल फायदे प्राप्त होंगे। इसके विपरित Jio, Airtel और Vi जैसे टेलीकॉम कंपनियों के प्लान्स की बात करें, तो यह कंपनियां 400 रुपये से कम की कीमत में महज 56 दिन तक की वैधता वाले प्लान्स भी लेकर आती हैं। इस लिहाज से बीएसएनएल के प्लान में आपको बेनेफिट चार दिन अधिक प्राप्त हो रहे हैं। Jio, airtel और Vi यह तीनों ही कंपनी 399 रुपये का एक रीचार्ज प्लान लाती हैं, जिसमें 56 दिन तक की वैधता के साथ डेली 1.5 जीबी डाटा प्राप्त होता है।

लॉन्ग टर्म प्लान्स की बात करें, तो Airtel में प्रतिदिन 2 जीबी डेटा वाले लॉन्ग टर्म प्लान की कीमत 2,498 रुपये है। वहीं, Jio के इस प्लान की कीमत 2,399 रुपये है। Vi के प्लान की कीमत 2,595 रुपये है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  2. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  3. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  4. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  6. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  7. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  8. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  9. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  10. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.