• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • मात्र 397 रुपये में 150 दिनों की वैधता, अनलिमिटेड डाटा कॉलिंग दे रहा BSNL, Jio भी रह गया पीछे

मात्र 397 रुपये में 150 दिनों की वैधता, अनलिमिटेड डाटा कॉलिंग दे रहा BSNL, Jio भी रह गया पीछे

BSNL के 397 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में लोकल और एसटीडी अनलिमिटेड कॉल्स मिलती हैं।

मात्र 397 रुपये में 150 दिनों की वैधता, अनलिमिटेड डाटा कॉलिंग दे रहा BSNL, Jio भी रह गया पीछे

Photo Credit: Unsplash

BSNL के 397 रुपये के प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है।

ख़ास बातें
  • BSNL के 397 रुपये वाले प्लान में 150 दिनों की वैधता मिलती है।
  • BSNL के 397 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है।
  • Jio के 395 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
विज्ञापन
सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) सबसे किफायती प्रीपेड प्लान की पेशकश करती है। अगर आप अपने महंगे नेटवर्क से परेशान हो गए हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो हम आपके लिए बीएसएनएल का ऐसा प्लान लेकर आए हैं, जिसमें आपको महज 400 रुपये से भी कम खर्च में हर महीने रिचार्ज करवाने के झंझट से छुटाकारा मिल जाएगा। BSNL के इस प्लान की शुरुआत 397 रुपये से होती है। BSNL का किफायती प्लान 400 रुपये से भी कम कीमत में 150 दिनों की वैधता के साथ कॉलिंग और डाटा का लाभ देता है। यहां हम आपको BSNL के इस प्रीपेड प्लान की तुलना मार्केट में मौजूदा दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Jio के 400 रुपये से कम दाम में आने वाले प्रीपेड प्लान से करके बता रहे हैं। 
 

BSNL बनाम Jio: 400 रुपये से कम में कौन देता है ज्यादा फायदे



BSNL का 397 रुपये वाला प्लान: BSNL के 397 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में लोकल और एसटीडी अनलिमिटेड कॉल्स मिलती हैं। हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40 kbps तक कम हो जाती है। एसएमएस की बात करें तो रोजाना 100 SMS मिलते हैं। अन्य फायदों के तौर पर इस प्लान में 30 दिनों के लिए Lokdhun कंटेंट और PRBT फ्री मिलती है। इस प्लान में सभी फ्रीबीज सिर्फ 30 दिनों के लिए है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता 150 दिनों तक है। 

Jio का 395 रुपये वाला प्लान: Jio के 395 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। डाटा बेनिफिट्स की बात की जाए तो इस प्लान में कुल 6GB हाई स्पीड डाटा दिया जाता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। इस प्लान में अनलिमिटेड डाटा का लाभ मिलता है। SMS की बात करें तो इस प्लान में कुल 1000 SMS प्रदान किए जाते हैं। अन्य फायदों की बात की जाए तो इस प्लान में  Jio ऐप्स का फ्री एक्सेस दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »