• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio, Airtel, Vi के रीचार्ज लग रहे हैं महंगे? BSNL के इस 'सस्ते' प्लान में 365 दिनों के लिए मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग बेनिफिट!

Jio, Airtel, Vi के रीचार्ज लग रहे हैं महंगे? BSNL के इस 'सस्ते' प्लान में 365 दिनों के लिए मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग बेनिफिट!

BSNL Rs 1,999 रीचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है। इसमें अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलता है।

Jio, Airtel, Vi के रीचार्ज लग रहे हैं महंगे? BSNL के इस 'सस्ते' प्लान में 365 दिनों के लिए मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग बेनिफिट!

Photo Credit: BSNL

ख़ास बातें
  • BSNL के पोर्टफोलियो में 1,999 रुपये का प्लान है
  • इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 डेली SMS का बेनिफिट मिलता है
  • प्लान में कुल 600GB हाई-स्पीड डेटा (अनलिमिटेड लो-स्पीड) मिलता है
विज्ञापन
Jio, Airtel और Vi ने जब से अपने प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की है, लोगों ने तेजी से BSNL की ओर अपना रुख कर लिया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने 5G-रेडी SIM को बेचना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ महीनों में BSNL के यूजरबेस में तेजी आई है, जिसमें एक बड़ा हिस्सा देश की तीन सबसे बड़े प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स से पोर्ट करने वालों का है। यदि आप भी उनमें से एक हैं या मौजूदा BSNL यूजर हैं, तो हम आपके लिए यहां एक ऐसे प्रीपेड प्लान की जानकारी लेकर आए हैं, जो आपको पूरे साल के लिए बार-बार रीचार्ज करने के झंझट से बचाने वाला है।

BSNL के इस सालाना प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड नेशनल और रोमिंग कॉलिंग, SMS बेनिफिट्स, भरपूर डेटा और बहुत कुछ मिलता है। इसकी कीमत 2 हजार रुपये के अंदर है। तो बिना देरी किए चलिए जानते हैं BSNL के एनुअल प्रीपेड रीचार्ज प्लान के सभी बेनिफिट्स जानते हैं।

BSNL के पोर्टफोलियो में एक 1,999 रुपये का प्लान आता है। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के कई वार्षिक प्लान ऐसे भी है, जिनमें वैलिडिटी तो पूरे साल की मिलती है, लेकिन बेनिफिट्स सीमित समय के लिए होते हैं। हालांकि, इस प्लान में ऐसा नहीं है। 

BSNL Rs 1,999 रीचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है। इसमें अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलता है। हालांकि, एक शर्त यह है कि इसमें रीचार्ज के तुरंत बाद पूरा 600GB हाई-स्पीड डेटा एक साथ मिलता है, जिसके खत्म होने पर स्पीड 40 kbps पर सीमत हो जाती है। यदि इसे बांटे तो यह 1.64GB प्रति दिन या 50GB प्रति माह होता है। प्लान में 100 SMS प्रति दिन भी मिलते हैं।

यदि हम इस प्लान की तुलना अन्य ऑपरेटर्स के साथ करें, तो Jio के पास सबसे सस्ता एनुअल प्लान 3,599 रुपये का है, जो डेली 2.5GB डेटा (कुल 912.5GB डेटा) देता है। इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS दिए जाते हैं। हाई स्पीड डेटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक गिर जाती है।

Airtel के पास सबसे सस्ता एनुअल प्लान 1,999 रुपये का है, जिसमें 365 दिनों के लिए कुल 24GB डेटा मिलता है। प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 डेली SMS का बेनिफिट देता है। यदि डेली डेटा प्लान की बात करें, तो सबसे सस्ता प्लान Jio के समान 3,599 रुपये का है, जो डेली 2GB डेटा (कुल 730 डेटा) देता है। इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS दिए जाते हैं। हाई स्पीड डेटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक गिर जाती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »