BSNL के Rs 187 रुपये रिचार्ज प्लान में मिल रहा है 56GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग

BSNL के इस प्लान की कीमत 187 रुपये है, जिसमें आपको कुल मिलाकर 56GB डेटा मिलता है। बता दें, इस प्लान की वैधता 28 दिन तक की है, जिस लिहाज़ से आपको इस प्लान के तहत रोज़ाना 2GB डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2021 12:31 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के इस प्लान की वैधता 28 दिन की है
  • बीएसएनएल के इस प्लान डेली 2 जीबी डाटा कर सकते हैं इस्तेमाल
  • साथ ही इस प्लान में आपको BSNL ट्यून भी मुफ्त मिलती है
BSNL अपने किफायती रीचार्ज प्लान के जरिए कई बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देता है। यह प्लान न केवल बजट फ्रेंडली होते हैं, बल्कि यह कई शानदार बेनेफिट्स से लैस होते हैं। ऐसा ही एक प्लान की जानकारी आज हम आपको देने जा रहे हैं, इस प्लान की कीमत 187 रुपये है। 187 रुपये की कीमत में यह प्लान आपको कुल मिलाकर 56 जीबी तक का डाटा मुहैया कराता है। लेकिन केवल डाटा ही नहीं बल्कि इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग व एसएमएस बेनेफिट्स भी मिलते हैं। आइए विस्तृत रूप से जानते हैं इस प्लान के बारे में।

जैसे कि हमने बताया BSNL के इस प्लान की कीमत 187 रुपये है, जिसमें आपको कुल मिलाकर 56GB डेटा मिलता है। बता दें, इस प्लान की वैधता 28 दिन तक की है, जिस लिहाज़ से आपको इस प्लान के तहत रोज़ाना 2GB डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल लोकल/एसटीडी/रोमिंग कॉल दिल्ली व मुंबई में MTNL की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, आप इस प्लान की वैधता के साथ रोज़ाना 100 मुफ्त एसएमएस भेज सकते हैं।

साथ ही इस प्लान में आपको BSNL ट्यून भी मुफ्त मिलती है। बीएसएनएल के विपरित अन्य टेलीकॉम कंपनियों Jio व Airtel के प्लान्स की बात करें, जो कि 28 दिन की वैधता के साथ 2GB डाटा व कॉलिंग बेनेफिट्स देते हैं, तो उनकी कीमत 200 रुपये से लेकर 300 रुपये तक के पार है। जियो 249 रुपये के प्लान में 28 दिन की वैधता के साथ 2GB डाटा व कॉलिंग बेनेफिट्स देती है। एयरटेल इन बेनेफिट्स के साथ 298 रुपये व 349 रुपये का प्लान लेकर आती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL rs 187 plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  2. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  2. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  3. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  4. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.