BSNL का यह प्लान दिलाएगा साल भर के रीचार्ज से छुट्टी!

BSNL ने एक लंबे समय तक वाला प्रीपेड प्लान उतारा है। इस पैक की कीमत है 1,999 रुपये,जो यूज़र को हर दिन 2 जीबी डेटा देगा...

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 27 जून 2018 12:42 IST
ख़ास बातें
  • BSNL ने एक लंबे समय वाला प्रीपेड प्लान उतारा है
  • इस पैक की कीमत है 1,999 रुपये है
  • पैक की वैधता 365 दिन या 12 महीने है

BSNL का यह प्लान दिलाएगा साल भर के रीचार्ज से छुट्टी!

BSNL ने एक लंबे समय की वैधता वाला प्रीपेड प्लान उतारा है। इस पैक की कीमत है 1,999 रुपये,जो यूज़र को हर दिन 2 जीबी डेटा देगा। पैक में असीमित वॉयस कॉल (दिल्ली-मुंबई छोड़कर) और 100 एसएमएस हर दिन का लाभ मिलेगा। इस पैक की वैधता 365 दिन या 12 महीने है। कुल मिलाकर इसमें 730 जीबी डेटा यूज़र को मिलेगा। यह पैक बीएसएनएल यूज़र को पीआरबीटी की सेवा भी देगा। इसके अलावा आपको बता दें कि कंपनी केरल सर्कल के अलावा कहीं भी 4जी सेवा नहीं देती है।

बीएसएनएल का यह लॉन्ग-टर्म प्रीपेड पैक वर्तमान में चेन्नै और तमिलनाडु सर्कल में लागू है। यह जानकारी टेलीकॉम टॉक ने दी है। पैक प्रमोशनल लग रहा है और इसका फायदा 25 जून से लेकर 22 सितंबर के बीच ही उठाया जाा संभव होगा। जब से जियो ने लुभावने प्लान लाने शुरू किए हैं, बीएसएनएल समेत तमाम निजी कंपनियों में किफायती पैक देने की होड़ मच गई है।
Advertisement

1,999 रुपये वाले पैक के मुकाबले में जियो का 1,999 रुपये वाला प्लान है। यह 180 दिन की वैधता देता है और कुल 125 जीबी हाई-स्पीड डेटा यूज़र को दिया जाता है। हालांकि, ध्यान रहे, जियो देशभर में 4जी वीओएलटीई सेवा देती है।

इस महीने की शुरुआत में बीएसएनएल ने कई प्रीपेड पैक का डेटा बढ़ाकर ध्यान खींचा था। 14 रुपये से लेकर 241 रुपये तक के पैक अपग्रेड होकर आए थे। इनमें 2 जीबी तक डेटा की बढ़त मिली थी, जहां पहले 1 जीबी व 1.5 जीबी तक ही दिया जा रहा था इनमें भी यूज़र को पीआरबीटी सेवा का लाभ मिलता था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, BSNL 1999, Best Prepaid Plans
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  2. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  3. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  4. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  5. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  7. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  8. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  9. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  10. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.