BSNL के इस प्लान में मिलेगा कुल 1,460 जीबी डेटा

कोलकाता के सब्सक्राइबर्स के लिए 1,097 रुपये का रीचार्ज पैक पेश करने के बाद भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने दो और सालाना रीचार्ज पैक मार्केट में उतारे हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2018 19:03 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के दोनों पैक की वैधता 365 दिनों की है
  • ये BSNL के 'दिवाली महाधमाका' ऑफर के तहत उपलब्ध हैं
  • 2,099 रुपये वाले रीचार्ज पैक में हर दिन 4 जीबी डेटा मिलेगा
कोलकाता के सब्सक्राइबर्स के लिए 1,097 रुपये का रीचार्ज पैक पेश करने के बाद भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने दो और सालाना रीचार्ज पैक मार्केट में उतारे हैं। बीएसएनएल के ये रीचार्ज पैक 1,699 रुपये और 2,099 रुपये के हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी द्वारा पेश किए गए दोनों ही रीचार्ज प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, एसएमएस और डेटा के साथ आते हैं। इनकी वैधता 365 दिनों की है। बीएसएनएल का 1,699 रुपये वाला रीचार्ज पैक सीधे तौर पर Jio द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए 1,699 रुपये वाले पैक को चुनौती देगा। वहीं,  2,099 रुपये वाला रीचार्ज पैक जियो के 1,999 रुपये वाले रीचार्ज पैक को चुनौती देगा जो 180 दिनों की वैधता व 125 जीबी डेटा के साथ आता है।

1,699 रुपये और 2,099 रुपये वाले रीचार्ज पैक BSNL के 'दिवाली महाधमाका' ऑफर के तहत उपलब्ध हैं। BSNL सब्सक्राइबर अगर 1,699 रुपये वाले रीचार्ज पैक को चुनते हैं तो उन्हें हर दिन 2 जीबी डेटा मिलेगा। अनलिमिटेड कॉल की सुविधा होगी। अगर सब्सक्राइबर दिन में 2 जीबी डेटा की खपत कर लेते हैं, तो उन्हें 80 केबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलेगा। इसके अलावा हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त होगा। और साथ में पर्सनलाइज़्ड कॉलर ट्यून भी सेट किया जा सकता है।
Advertisement

दूसरी तरफ, Jio के 1,699 रुपये वाले रीचार्ज पैक में हर दिन 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। हालांकि, जियो और बीएसएनएल के प्लान की वैधता 365 दिनों की है।

BSNL का 2,099 रुपये वाला रीचार्ज पैक हर दिन 4 जीबी डेटा की सुविधा के साथ आता है। हाइ-स्पीड डेटा की खपत हो जाने के बाद यूज़र 80 केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। वो भी 365 दिनों तक।
Advertisement

BSNL के दोनों ही रीचार्ज पैक 29 अक्टूबर से देशभर के ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे। याद रहे कि बीएसएनएल ने हाल ही में 1,097 रुपये का रीचार्ज पैक लॉन्च किया था जो अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 25 जीबी डेटा के साथ आता है। 365 दिनों की वैधता वाला यह पैक सिर्फ कोलकाता में उपलब्ध है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.