BSNL का मेगा ऑफर, 100 रुपये में पाएं 399 रुपये वाले प्लान के फायदे

मार्केट में अन्य टेलीकॉम कंपनियों की बढ़ती पकड़ को चुनौती देने के लिए Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने नया मेगा ऑफर पेश किया है। इसमें ग्राहकों को 399 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर के फायदे 100 रुपये में दिए जाएंगे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2018 18:09 IST
ख़ास बातें
  • यह ऑफर IOCL और HPCL के ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है
  • बीएसएनएल मेगा ऑफर को नए ग्राहकों के लिए पेश किया गया है
  • 399 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर के फायदे 100 रुपये में दिए जाएंगे
मार्केट में अन्य टेलीकॉम कंपनियों की बढ़ती पकड़ को चुनौती देने के लिए Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने नया मेगा ऑफर पेश किया है। इसमें ग्राहकों को 399 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर के फायदे 100 रुपये में दिए जाएंगे। यह ऑफर उन गैर-बीएसएनएल ग्राहकों के लिए है जो आईओसीएल और एचपीसीएल के एलपीजी कनेक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह ऑफर एक कूपन के तौर पर दिया जाएगा जिसका इस्तेमाल नया बीएसएनएल सिम लेने के लिए किया जा सकता है। यहां पर ग्राहक 100 रुपये का भुगतान करके 399 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर का फायदा उठा पाएंगे।

बीएसएनएल मेगा ऑफर को नए ग्राहकों के लिए पेश किया गया है। इसके अलावा मोबाइल नंबर पोर्टिब्लिटी के ज़रिए बीएसएनएल नेटवर्क चुनने वाले ग्राहक भी इस ऑफर का फायदा पाएंगे। यह ऑफर IOCL और HPCL के ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है। इन ग्राहकों के एलपीजी बिल के पीछे कूपन छपा रहेगा। इस कूपन के मदद से ही 100 रुपये में 399 रुपये का फायदा होगा। इसके अतिरिक्त इस कूपन को अभी पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब व जम्मू-कश्मीर में ही उपलब्ध कराया गया है।
Advertisement

वैध ग्राहक कंपनी के पार्टनर आउटलेट से मुफ्त बीएसएनएल सिम पा सकते हैं। यहीं पर 100 रुपये का भुगतान करना होगा। जिसके बाद 399 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर वाली सुविधाएं मिलने लगेंगी। याद रहे कि 399 रुपये वाले प्लान को बीएसएनएल द्वारा इस साल अगस्त में पेश किया गया था। 74 दिनों की वैधता के साथ आने वाले इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन मुफ्त 100 एसएमएस और प्रतिदिन 1 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा ग्राहक मुफ्त में पर्सनलाइज़्ड रिंग बैक टोन भी चुन पाएंगे। गौर करने वाली बात है कि अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दिल्ली व मुंबई सर्कल में भी मिलेगी।

इससे पहले बीएसएनएल ने दो सालाना रीचार्ज पैक मार्केट में उतारे थे। बीएसएनएल के ये रीचार्ज पैक 1,699 रुपये और 2,099 रुपये के हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी द्वारा पेश किए गए दोनों ही रीचार्ज प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, एसएमएस और डेटा के साथ आते हैं। इनकी वैधता 365 दिनों की है। बीएसएनएल का 1,699 रुपये वाला रीचार्ज पैक सीधे तौर पर Jio द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए 1,699 रुपये वाले पैक को चुनौती देगा। वहीं,  2,099 रुपये वाला रीचार्ज पैक जियो के 1,999 रुपये वाले रीचार्ज पैक को चुनौती देगा जो 180 दिनों की वैधता व 125 जीबी डेटा के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Mega offer
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.