BSNL दे रही 500 जीबी डेटा 50 एमबीपीएस स्पीड पर, कीमत 777 से शुरू

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने नया ब्रॉडबैंड प्लान उतारा है, जो ब्रॉडबैंड सेवा में बाकी टेलीकॉम ऑपरेटर...

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 9 जून 2018 14:25 IST

BSNL Offers

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने नया ब्रॉडबैंड प्लान उतारा है, जो ब्रॉडबैंड सेवा में बाकी टेलीकॉम ऑपरेटर को टक्कर दे सकता है। यह प्लान प्रमुख तौर पर क्षेत्रीय कंपनियां - स्पेक्ट्रानेट और एसीटी फाइबरनेट को 'पछाड़ने' की मंशा से लाया गया है। नया BSNL प्लान 777 रुपये मासिक वाला है, जिसका नाम फाइब्रो कॉम्बो  यूएलडी 777 है। इसमें यूज़र को 500 जीबी डेटा मिलेगा, जिसकी रफ्तार 50एमबीपीएस होगी। यह प्लान 30 दिन की वैधता के साथ आया है। इस प्लान में यूज़र को कॉलिंग लाभ मिलेंगे, जो देशभर में लागू होंगे।

फाइब्रो कॉम्बो यूएलडी 777 ब्रॉडबैंड प्लान एफयूपी के बाद 2 एमबीपीएस की रफ्तार से इंटरनेट इस्तेमाल की सुविधा देगा। यूज़र इसे 1,2 या 3 साल के लिए चुन सकते हैं, जिसकी कीमत 8547 रुपये, 16,317 रुपये और 23,310 रुपये होगी। इसमें 1 महीने का सिक्यॉरिटी टैरिफ नए एफीटीएच यूज़र से लिया जाएगा।

साथ ही BSNL ने फाइब्रो कॉम्बो यूएलडी 1277 भी उतारा है, जो यूज़र को 2 एमबीपीएस की पोस्ट एफयूपी स्पीड देगा। यह 14,047 रुपये, 26,817 रुपये और 38,310 रुपये होगी। ये प्लान 1 से लेकर 3 साल तक के लिए आए हैं। नए एफटीटीएच प्लान कंपनी के नए अपडेटिड ब्रॉडबैंड प्लान के बाद आए हैं। नॉन-एफटीटीएच विकल्प जहां 99 रुपये से शुरू होते हैं और मासिक 399 रुपये तक जाते हैं। ये प्लान यूज़र को 20 एमबीपीएस तक का डेटा देते हैं, जिसकी एफयूपी स्पीड 1 एमबीपीएस है। ये प्लान यूज़र को असीमित कॉल का लाभ देशभर में देते हैं।

BSNL के 777 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसके मुकाबले में एयरटेल 40 एमबीपीएस डेटा स्पीड के साथ एफयूपी लिमिट 150 जीबी दे रही है। इस प्लान की कीमत 899 रुपये है। बीएसएनएल की तरह, एयरटेल भी यूज़र को असीमित लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग लाभ दे रही है।
Advertisement

BSNL का प्रीपेड, पोस्टपैक प्रतिद्वंद्वी Jio फिलहाल ब्रॉडबैंड क्षेत्र में नहीं है। हालांकि, Jio फाइबर के जल्द आने की खबरें हैं, जो शुरुआत में ग्राहकों को कम कीमत में ही इंटरनेट सेवा का लाभ देगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: bsnl, postpaid, prepaid, broadband
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.