BSNL के नए जीएसएम यूज़र को मिलेगा 2 जीबी मुफ्त इंटरनेट डेटा

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए जीएसएम मोबाइल सेवाओं के तहत एक नई पेशकश की है, जिसे 5 जनवरी को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जनवरी 2018 12:53 IST
ख़ास बातें
  • बीएसएनएल के नए डेटा यूजर्स को 2 जीबी मुफ्त डेटा मुहैया कराया जाएगा
  • ऑफर केवल BSNL जीएसएम डेटा यूजर्स के लिए 3जी फोन के साथ उपलब्ध
  • ऐसे ग्राहकों को 2 जीबी फ्री डेटा 30 दिनों की वैधता के साथ दिया जाएगा
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए जीएसएम मोबाइल सेवाओं के तहत एक नई पेशकश की है, जिसे 5 जनवरी को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। प्रमोशनल ऑफर के मुताबिक, बीएसएनएल के नए डेटा यूजर्स को 2 जीबी मुफ्त डेटा मुहैया कराया जाएगा।

इस ऑफर पर विस्तृत जानकारी देते हुए बीएसएनएल ने एक ईमेल के ज़रिए कहा कि यह ऑफर केवल नए बीएसएनएल जीएसएम डेटा यूजर्स के लिए 3 जी स्मार्टफोन के साथ उपलब्ध है। ऐसे ग्राहकों को 2 जीबी फ्री डेटा 30 दिनों की वैधता के साथ दिया जाएगा। 30 दिनों की अवधि समाप्त होने के बाद ग्राहकों को टेलीकॉम ऑपरेटर से मोबाइल इंटरनेट का लुत्फ उठाने के लिए डेटा पैक या किसी अन्य प्लान चुनना होगा।

बीएसएनएल ने कहा कि नया प्रमोशनल ऑफर सरकार की डिजिटल इंडिया पहल पर आधारित है और उम्मीद है कि ऑफर की मदद से ग्राहकों को पहली बार इंटरनेट का अनुभव ले पाएंगे।

पिछले महीने भारत संचार निगम लिमिटेड ने भारत की मोबाइल निर्माता कंपनी डीटेल के साथ जुड़कर यूजर्स के लिए ढेर सारे ऑफर की पेशकश की थी। बाज़ार में दूसरी टेलीकॉम कंपनी को टक्कर देने के इरादे से बीएसएनएल ने महज 499 रुपये में बीएसएनएल कनेक्शन के साथ डीटल डी1 फीचर फोन को लॉन्च किया था। बीते साल 23 दिसंबर को इस ऑफर को सार्वजनिक कर दिया गया था।
Advertisement

जैसा कि हमने पहले भी बताया है, डीटल डी1 एक फीचर फोन है जो सिर्फ 499 रुपये में बीएसएनएल कनेक्शन के साथ आप तक लाया जा रहा है। इस समझौते के तहत यूजर्स को 103 रुपये का टॉक टाइम भी मिलेगा। इसमें बीएसएनएल से बीएसएनएल पर कॉल की दर 15 पैसे प्रति मिनट है, जबकि अन्य किसी नेटवर्क पर कॉल की दर 40 पैसे प्रति मिनट है। यह पैक यूजर्स को 28 दिनों के लिए पर्सनल रिंग बैक टोन सेलेक्ट करने की सुविधा भी देता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, India, Postpaid, Prepaid, Telecom

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.