BSNL नए लैपटॉप खरीदने वालों को दो महीने तक देगी मुफ्त डेटा

BSNL ने हाल में अपने कई प्लान को रिवाइज़ किया है, जिससे वह टेलीकॉम सेक्टर में अपना दबदबा और मजबूत कर सके...

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 जून 2018 16:37 IST
ख़ास बातें
  • BSNL ने हाल में अपने कई प्लान को रिवाइज़ किया है
  • नई स्कीम के साथ कंपनी अब 'दो महीने तक मुफ्त डेटा' स्कीम लाई है
  • मुफ्त 20 एमबीपीएस डेटा का उठा सकते हैं लाभ

BSNL

BSNL ने हाल में अपने कई प्लान को रिवाइज़ किया है, जिससे वह टेलीकॉम सेक्टर में अपना दबदबा और मजबूत कर सके। अब सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को ब्रॉडबैंड कनेक्शन जोड़ने का कदम उठाया है। एक नई स्कीम के साथ कंपनी अब दो महीने तक मुफ्त 20 एमबीपीएस डेटा दे रही है। यह ऑफर सिर्फ नया लैपटॉप व पीसी खरीदने वालों के लिए है। नए खरीदार बीएसएनएल के बीबीजी कॉम्बो यूएलडी 45 जीबी प्लान के हक़दार होंगे, जिसे हाल में लॉन्च किया गया था। इसके साथ 20 एमबीपीएस स्पीड वाले कुछ प्लान भी उतारे गए थे।

BSNL BBG Combo ULD 45GB plan की कीमत 99 रुपये है। टेलीकॉम टॉक रिपोर्ट के मुताबिक, उन सभी यूज़र को, जिन्होंने नया लैपटॉप या पीसी खरीदा है, वे ऑफर के तहत 45 जीबी डेटा प्लान मुफ्त में हासिल कर सकते हैं। इस प्लान को हासिल करने के लिए यूज़र को नए लैपटॉप व पीसी के बिल की कॉपी जमा करनी होगी। बिल 2 महीने से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए। रिपोर्ट कहती है कि ऑफर देशभर में लागू है, सिवाय अंडमान एवं निकोबार टेलीकॉम सर्कल को छोड़कर।

रिपोर्ट में यह ज़िक्र नहीं है कि ग्राहक को लैपटॉप का बिल कहां जाकर देना है लेकिन दावा किया गया है कि यह एरिया के कमर्शल ऑफिसर के पास जमा रहेगी। ध्यान रहे, नया BBG Combo ULD 45GB प्लान 1.5 जीबी डेटा का लाभ हर दिन तक 20 एमबीपीएस की स्पीड से देता है। इसकी कीमत 99 रुपये है। एफयूपी सीमा के बाद इंटरनेट 1 एमबीपीएस की रफ्तार से चलने लगता है। इनमें यूज़र असीमित वॉयस कॉल भी देशभर में कर सकते हैं। यह ब्रॉडबैंड प्लान यूज़र को 1 मुफ्त ई-मेल आईडी और 1 जीबी स्टोरेज स्पेस भी देता है।

अन्य प्लान की बात करें तो BSNL BBG Combo ULD 150GB प्लान की कीमत 199 रुपये है। इसमें यूज़र को 5 जीबी डेटा हर दिन मिलता है। वहीं, BSNL BBG Combo ULD 300GB और 600GB वाले प्लान की कीमत 299 रुपये और 399 रुपये है। ये प्लान 10 जीबी डेटा और 20 जीबी डेटा का लाभ देते हैं। प्लान के तहत 20 एमबीपीएस की स्पीड मिलती है, जो बाद में 1 एमबीपीएस रह जाती है। स्पीड को वापस रात 12 बजे पाया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: bsnl, bsnl postpaid, bsnl broadband
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.