BSNL के साथ Amazon Prime सब्सक्रिप्शन मुफ्त, ऐसे उठाएं ऑफर का फायदा

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL एक साल की Amazon Prime सर्विस फ्री दी रही है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने सोमवार यानी आज अमेजन के साथ पार्ट्नरशिप की घोषणा की है। इसका सीधा फायदा बीएसएनएल के पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड के चुनिंदा यूजर्स को होगा।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2018 17:21 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Prime मेंबरशिप के साथ उठाएं फ्री फिल्मों का लुत्फ
  • बीएसएनएल साइट से एक्टिवेट करें Amazon Prime मेंबरशिप
  • 399 रुपये या ऊपर के पोस्टपेड प्लान वाले यूजर्स को मिलेगा फायदा
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL एक साल की Amazon Prime सर्विस फ्री दी रही है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने सोमवार यानी आज अमेजन के साथ पार्ट्नरशिप की  घोषणा की है। इसका सीधा फायदा बीएसएनएल के पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड के चुनिंदा यूजर्स को होगा। बता दें कि एक साल का Amazon Prime सब्सक्रिप्शन 999 रुपये का है। नए ऑफर के तहत, 399 रुपये या ऊपर के पोस्टपेड प्लान और 745 रुपये या ऊपर के ब्रॉडबैंड प्लान वाले यूजर को अमेजन प्राइम मेंबरशिप का फायदा मिलेगा। Airtel, Vodafone और Reliance Jio से मुकाबले के लिए बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन फ्री मुहैया करा रही है।  

सब्सक्रिप्शन के साथ आप प्राइम वीडियो स्ट्रीमिंग जैसे कि फिल्में, टीवी शो, स्टैंड-अप कॉमेडी और अमेजन प्राइम ओरिजिनल सीरीज देख सकते हैं। इसके अलावा Amazon से शॉपिंग करने पर अनलिमिटेड फ्री और फास्ट डिलीवरी और एक्सेस डील और ऑफर्स प्राप्त कर सकते हैं। इसी के साथ अमेजन प्राइम म्यूजिक और ebooks रेंज को प्राइम रीडिंग के जरिए एक्सेस कर सकते हैं।
Advertisement
 

ऐसे क्लेम करें Amazon Prime सब्सक्रिप्शन ऑफर

स्टेप 1: 399 रुपये सा उससे अधिक के बीएसएनएल पोस्टपेड प्लान में अपग्रेड करें या फिर 745 रुपये सा उससे ज्यादा का ब्रॉडबैंड प्लान लें।  
स्टेप 2: BSNL की आधिकारिक साइट पर जाएं और स्पेशल बीएसएनएल-अमेजन ऑफर पर क्लिक करें।
स्टेप 3: ओटीपी जेनरेट करने के लिए अपना बीएसएनएल नंबर दर्ज करें। इसके बाद अमेजन लॉग-इन क्रेडेंशियल की मदद से ऑफर को एक्टिवेट करें।
स्टेप 4: इसके बाद स्मार्टफोन/ स्मार्ट टीवी/ फायर टीवी में प्राइम वीडियो ऐप को डाउनलोड करें। या तो आप अमेजन प्राइम वीडियो साइट पर जाकर भी वीडियो स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  2. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  6. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  5. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  7. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  8. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.