365 दिनों के लिए रोज 2.6GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग! BSNL ने पेश किया लिमिटेड पीरियड रीचार्ज प्लान

BSNL ने Republic Day Offer के तहत Bharat Connect 26 प्लान लॉन्च किया है, जिसमें 365 दिन की वैधता मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 जनवरी 2026 19:46 IST
ख़ास बातें
  • BSNL Bharat Connect 26 में रोज 2.6GB डेटा मिलेगा
  • प्लान की वैधता पूरे 365 दिनों की रखी गई है
  • ऑफर 24 जनवरी से 24 फरवरी 2026 तक वैध रहेगा

BSNL ऑफर 24 जनवरी से 24 फरवरी 2026 तक वैध रहेगा

Photo Credit: BSNL

BSNL ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने यूजर्स के लिए नया Republic Day Offer लॉन्च किया। कंपनी ने इस ऑफर के तहत BSNL Bharat Connect 26 Plan पेश किया है, जिसमें पूरे एक साल की वैधता के साथ डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। इस प्लान की जानकारी BSNL ने अपने आधिकारिक X अकाउंट के जरिए शेयर की है। कंपनी का कहना है कि यह ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए उपलब्ध रहेगा और इसका फायदा तय तारीखों के बीच रिचार्ज कराने पर ही मिलेगा।

BSNL Bharat Connect 26 Plan की डिटेल्स की बात करें तो यह एक प्रीपेड प्लान है, जिसकी कीमत 2,626 रुपये रखी गई है। इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2.6GB मोबाइल डेटा मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 फ्री SMS की सुविधा भी दी जा रही है। प्लान की कुल वैधता 365 दिन यानी पूरे एक साल की है।

Advertisement

हालांकि, इस प्लान में कॉलिंग, डेटा और SMS के अलावा कोई एक्स्ट्रा बेनिफिट शामिल नहीं किया गया है। यानी यूजर्स को इसमें किसी भी तरह का फ्री OTT सब्सक्रिप्शन या एक्स्ट्रा सर्विस नहीं मिलेगी। यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स को टारगेट करता है, जो लंबी वैधता के साथ बेसिक टेलीकॉम सुविधाएं चाहते हैं।

BSNL के ट्वीट के मुताबिक, इस Republic Day Offer का फायदा BReX प्लेटफॉर्म (chatbot.bsnl.co.in) के जरिए रिचार्ज करने पर लिया जा सकता है। यह ऑफर 24 जनवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक वैध रहेगा।

यदि तुलना अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर्स से की जाए, तो Airtel के पास 3,599 रुपये का प्लान है, जो पूरे साल रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 डेली फ्री SMS देता है। साथ ही प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ आता है। इसमें एयरटेल XStream Play का सब्सक्रिप्शन भी है।

Advertisement

वहीं, Jio के पास भी 3,599 रुपये का प्लान है, लेकिन इसमें 2.5GB डेटा रोजाना मिलता है। अन्य बेनिफिट्स Airtel के समान हैं। Vi के पास समान कीमत का प्लान है, जो 365 दिनों के लिए Airtel के समान ही बेनिफिट्स देता है। Vi अपने ग्राहकों को वीकेंड डेटा रोवओवर और आधी रात 12 बजे से अगले दिन दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डेटा भी ऑफर करता है। इस प्लान में कोई OTT या अन्य बेनिफिट्स नहीं मिलते।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  4. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  8. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  9. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  10. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  11. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.