2GB डेली डाटा के साथ BSNL लाई सस्ते प्रीपेड प्लान, फायदे जान लिए तो भूल जाएंगे Jio और Airtel

Airtel के 239 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में 28 दिनों के लिए कॉलिंग मिलती है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 1 जुलाई 2022 17:05 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के 239 रुपये वाले प्लान में 2GB डेली डाटा दिया जाता है।
  • Vodafone Idea के 249 रुपये वाले प्लान में डेली 1.5GB डाटा दिया जाता है।
  • Jio के 222 रुपये वाले प्लान में डेली 1GB डाटा दिया जाता है।

Photo Credit: Reuters

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने कथित तौर पर दो नए मासिक रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। पहले प्लान की कीमत 228 रुपये है और इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ डेली 2GB डाटा का लाभ दिया गया है। वहीं दूसरे प्लान की कीमत 239 रुपये है, जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 2GB डाटा समेत अन्य फायदों के अलावा 10 रुपये का अतिरिक्त टॉकटाइम दिया गया है। ये प्लान कथित तौर पर 1 जुलाई से यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे। इन प्लान का सीधा मुकाबला Reliance Jio, Vodafone Idea और Airtel से होगा जो कि पहले से ही इस दाम में प्रीपेड प्लान पेश करती हैं।

टेलीकॉमटॉक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 228 रुपये और 239 रुपये दोनों मासिक प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 2GB डेली डाटा दिया जाता है, जिसकी स्पीड कम होकर 80kbps तक हो जाती है। इसके अलावा रोजाना 100 एसएमएस प्रतिदिन शामिल हैं। वहीं BSNL के 228 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों के लिए Challenges Arena Mobile Gaming सर्विस मिल रही है। वहीं 239 रुपये वाले प्लान में अतिरिक्त टॉकटाइम दिया जा रहा है जो कि 10 रुपये है। BSNL वेबसाइट पर 229 रुपये का मासिक प्लान नजर आता है जो कि 229 रुपये के समान लाभ प्रदान करता है।
Advertisement

Vodafone Idea का 239 रुपये वाला प्लान: Vodafone Idea के 239 रुपये वाले प्लान में डेली 1GB डाटा दिया जाता है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। वैधता के तौर पर इस प्लान में 24 दिनों के लिए कॉलिंग मिलती है।

Vodafone Idea का 249 रुपये वाला प्लान: Vodafone Idea के 249 रुपये वाले प्लान में डेली 1.5GB डाटा दिया जाता है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। वैधता के तौर पर इस प्लान में 21 दिनों के लिए कॉलिंग मिलती है।
Advertisement

Airtel का 239 रुपये वाला प्लान:  Airtel के 239 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में 28 दिनों के लिए कॉलिंग मिलती है।
Advertisement

Jio का 222 रुपये वाला प्लान:  Jio के 222 रुपये वाले प्लान में डेली 1GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।  इस प्लान में 28 दिनों के लिए कॉलिंग मिलती है।

Jio का 239 रुपये वाला प्लान:  Jio के 239 रुपये वाले प्लान में डेली 1.5GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।  इस प्लान में 23 दिनों के लिए कॉलिंग मिलती है।
Advertisement

Jio का 249 रुपये वाला प्लान:  Jio के 249 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में 24 दिनों के लिए कॉलिंग मिलती है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, BSNL New Prepaid Plan, Jio

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  2. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  3. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  4. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  5. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  7. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  8. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  9. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  10. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.