BSNL 96 रुपये में हर दिन दे रही है 10 जीबी 4जी डेटाः रिपोर्ट

दोनों BSNL Prepaid Plan में यूज़र्स को हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 10 जीबी डेटा मिलेगा। प्लान 96 रुपये और 236 रुपये के हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 अगस्त 2019 19:37 IST
ख़ास बातें
  • BSNL ने 96 रुपये और 236 रुपये के प्रीपेड प्लान पेश किए हैं
  • BSNL STV 96 प्रीपेड प्लान में कुल 280 जीबी डेटा मिलेगा
  • BSNL STV 236 प्रीपेड प्लान में 840 जीबी डेटा

BSNL ने पेश किए स्पेशल टैरिफ वाउचर

खबर है कि BSNL ने दो नए प्रीपेड प्लान मार्केट में लॉन्च किए हैं। इन प्लान में यूज़र्स को हर दिन इस्तेमाल के लिए 10 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। नए प्रीपेड प्लान 96 रुपये और 236 रुपये के हैं। इनकी वैधता क्रमशः 28 दिनों और 84 दिनों की है। बीएसएनएल ने अपने इन दोनों प्लान को उन मार्केट में  पेश किया है जहां कंपनी की 4जी सेवाएं उपलब्ध हैं। बीएसएनएल ने इन नए प्लान को और ग्राहकों को लुभाने के लिए पेश किया है। बीएसएनएल ने हाल ही में अपने 1,098 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता 75 दिन कर दी थी।

दोनों BSNL Prepaid Plan में यूज़र्स को हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 10 जीबी डेटा मिलेगा। प्लान 96 रुपये और 236 रुपये के हैं। 96 रुपये वाले बीएसएनएल प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिनों की है। वहीं 235 रुपये वाले प्लान की वैधता 84 दिनों की है। देखा जाए तो BSNL STV 96 प्रीपेड प्लान में कुल 280 जीबी डेटा मिलेगा और BSNL STV 236 प्रीपेड प्लान में 840 जीबी डेटा।

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसएनएल ने अपने इन प्रीपेड प्लान को उन मार्केट में उपलब्ध कराया है जहां कंपनी की 4जी सेवाएं उपलब्ध हैं। बीएसएनएल ने महाराष्ट्र के चुनिंदा इलाकों में एक्टिव 4जी नेटवर्क होने की जानकारी दी है।

इन दोनों प्रीपेड प्लान के साथ कोई कॉलिंग सुविधा नहीं मिलती। रिपोर्ट में बताया गया है कि नए स्पेशल टैरिफ वाउचर सीमित समय के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। कंपनी की वेबसाइट पर हमें ये डेटा प्लान नहीं मिले।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने चुनिंदा सर्कल में 1,098 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पैक में बदलाव किया है। टेलीकॉम कंपनी ने अपने इस प्लान की वैधता 75 दिन कर दी है। पहले इस प्लान की वैधता 84 दिनों की थी। इस प्लान में यूज़र्स 75 दिनों तक 375 जीबी डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.